Shri Ramayan Katha में सीता का किरदार निभाने पर अंजलि अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उन्होंने मुझमें जरूर कुछ देखा होगा

लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. अंजलि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही है. अब वो फिल्म श्री रामायण कथा में माता सीता का रोल प्ले करते दिखेंगी.

रियलिटी शो लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरों और रील वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती है. वो अबतक कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी है. अब उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है, जिसे जानकर उनके फैंस खुश हो जाएंगे. कच्चा बादाम गर्ल फेम अंजलि अब एक्टिंग में कदम रखने जा रही है. जी हां, अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म श्री रामायण कथा में वो माता सीता का किरदार निभाती दिखेंगी. इस बारे एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में बताया.

अंजलि अरोड़ा निभाएंगी माता सीता का किरदार
सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा अब फिल्म श्री रामायण कथा में माता सीता का रोल प्ले करते दिखेंगी. ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में अंजलि ने ये रोल मिलने पर अपनी कृतज्ञता जाहिर की. एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे यह भूमिका निभाने का मौका मिल रहा है और इसके लिए मैं सौभाग्यशाली फील कर रही हूं. एक्ट्रेस ने आगे बताया, मेरा मानना है कि उन्होंने मुझमें कुछ ऐसा देखा जिससे उन्हें यकीन हो गया कि मैं किरदार के साथ न्याय कर सकती हूं.”

Elvish Yadav-Maxtern Fight: लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा ने किया एल्विश यादव का सपोर्ट, कहा- हम सब आपके साथ…

Panchayat 3 के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने खोजा अनोखा आइडिया, VIDEO देख फैंस का चकराया दिमाग, आप भी देखिए

YouTube पर फ्री में देखें ये दिल को छू लेने वाले वेब सीरीज, कहानी यूनिक, होगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट


अंजलि अरोड़ा ने कही ये बात
अंजलि अरोड़ा ने कहा, मुझे पिछले महीने की फाइनल कर लिया गया था. मैं वीडियो देख रही, वर्कशॉप अटेंड कर रही हूं, ताकि मैं किरदार के साथ जस्टिस कर पाऊं. वहीं, फैंस नितेश तिवारी की रामायण का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें रणबीर कपूर और साईं पल्लवी राम और सीता के किरदार में दिखेंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. जबकि अंजलि की फिल्म भी हिंदू महाकाव्य से प्रेरित हैं. ऐसे में अन्य एक्ट्रेस के साथ तुलना होना लाजिमी है. इसपर अजंलि ने कहा, ”मुझे मालूम है कि तुलना तो होती ही रहती है और तुलना से कौन नहीं डरता? अगर मेरी तुलना किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से की जाएगी तो मुझे खुशी होगी.”

OTT Releases This Weekend: इस हफ्ते बिल्कुल नहीं होंगे बोर, ‘क्रैक’ से लेकर ‘रणनीति’ इन ओटीटी पर हो रही रिलीज, LIST

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >