Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल को संजय लीला भंसाली ने दिया था पहला मौका, फिर चमक गई किस्मत, VIDEO

Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल का आज 40वां जन्मदिन है. सिंगर को संजय लीला भंसाली ने फिल्म देवदास में गाने का सबसे पहले मौका दिया था.

Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल आज अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है. सिंगर हिंदी के अलावा बंगाली, गुजराती, असमिया, नेपाली, मराठी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में गाना गा चुकी है. श्रेया 23 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है और अपनी आवाज का जादू सबपर चला रही है. 16 साल की उम्र में उन्होंने टीवी शो ‘सा रे गा मा’ में भाग लिया और शो को वो जीत गई. इस शो की वजह से ही उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में गाने का मौका मिला था. शो में उन्हें संजय ने देखा था और फिल्म में उन्होंने गाने का चांस दिया. गानों की लोकप्रियता इतनी हुई कि श्रेया रातों-रात स्टार बन गई. श्रेया हाल ही में रियलिटी शो इंडिया आइडल सीजन 14 में बतौर जज नजर आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >