Happy Birthday Shraddha Kapoor: आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर के 7 सीक्रेट्स, जो आप नहीं जानते होंगे

Shraddha Kapoor- चेहरे पर मासूमियत, होंठो पर प्यारी मुस्कान और अपने सशक्त एक्टिंग से पहचान बनाने वाली आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर का आज बर्थ डे है. श्रद्धा आज 33 साल की हो गयी है.

मुंबईःचेहरे पर मासूमियत, होंठो पर प्यारी मुस्कान और अपने सशक्त एक्टिंग से पहचान बनाने वाली आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर का आज बर्थ डे है. श्रद्धा आज 33 साल की हो गयी है. फिल्म ‘तीन पत्ती’ से करियर की शुरुआत करने वाली इस एक्ट्रेस ने ‘आशिकी 2’ की सफलता के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा. आइये जानते हैं श्रद्धा के बारे में वो बातें जो अब तक अनसुनी है.

1. अच्छी डांसर

श्रद्धा कपूर अच्छी एक्ट्रेस होने के अलावा बढ़िया सिंगर और अच्छी डांसर भी हैं. इसके अलावा श्रद्धा को बागवानी का भी काफी शौक है. श्रद्धा काफी छोटी उम्र से गाने और कविताएं लिख रही हैं साथ ही वह स्केचिंग और पेंटिग भी जानती हैं.

2.स्कूल में हुआ था पहला प्यार

एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा ने बताया था कि उन्हें उनका पहला क्रश उनका क्लासमेट था और वह उस वक्त फर्स्ट स्टैंडर्ड में पढ़ती थीं.

3. दोस्तों से बाता करना पसंद

श्रद्धा कपूर को बस एक चीज़ से डर लगता है, वो है कड़कती हुई बिजलियां. दोस्तों से मोबाइल पर चैटिंग करना श्रद्धा कपूर का पसंदीदा टाइमपास है.

4. ब्रांड Imara

श्रद्धा कपूर ने खुद का ब्रांड Imara भी मार्च 2015 में लांच किया है. Imara लेडीज के लिए भारतीय फैशन के कपड़े बनाती है.

5.पीला रंग भाता है

श्रद्धा कपूर का favourite colour पीला और बैंगनी है. श्रद्धा कपूर की फेवरेट बुक शांताराम है. घूमने फिरने और छुट्टियाँ मनाने के लिए न्यूयॉर्क, गोवा, लद्दाख श्रद्धा कपूर की पसंदीदा जगह हैं.

6. समुद्र की दीवानी

श्रद्धा को समुद्र का नजारा देखना बहुत अच्छा लगता है. वे समुद्र के पास ही रहती हैं इसलिए जब सुबह उठती हैं तो उन्हें समुंदर का नजारा दिखाई देता है.

7. चाय की शौकीन

श्रद्धा कपूर को चाय पीना बहुत पसंद है और कई कप चाय दिन भर में पी जाती हैं. श्रद्धा कपूर को मीठा भी बहुत पसंद है. उन्हें Chocolate, जलेबी, Pan cakes खासकर पसंद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >