बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक्ट्रेस अपनी लाल रंग की लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन कार (Lamborghini Huracan) खुद ड्राइव करती नजर आ रही हैं. ड्राइविंग सीट पर बैठीं श्रद्धा कैमरे की तरफ देखकर स्माइल करती हैं और फिर अपनी सुपरकार लेकर निकल जाती हैं.
Shraddha Kapoor Driving Lamborghini Huracan: लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन ड्राइव करती दिखीं श्रद्धा कपूर
इस दौरान श्रद्धा ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था, जिसमें उनका सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक देखने को मिला. प्राइज की बात करें तो श्रद्धा की लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन की एक्स-शोरूम कीमत भारत में करीब 4.08 करोड़ है. इस सुपरकार में 5.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड V10 इंजन मिलता है, जो लगभग 640 PS की पावर और 565 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह कार महज 3.2 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.
श्रद्धा कपूर के कार कलेक्शन में ये कारें भी हैं मौजूद
श्रद्धा कपूर के पास कई और भी लग्जरी गाड़ियां हैं. एक्ट्रेस ने मार्च 2025 में अपने कार कलेक्शन में ब्लैक लेक्सस LM 350h शामिल की. फिर लैम्बॉर्गिनी ह्यूराकन टेक्नीका दशहरा 2023 पर खुद को गिफ्ट की थी. डेली लग्जरी राइड में उनके पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, ऑडी क्यू7, मर्सिडीज-बेंज एमएल 250 सीडीआई और मारुति स्विफ्ट भी हैं.
इस फिल्म में दिखेंगी श्रद्धा कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर 'ईथा' में नजर आएंगी. लक्ष्मण उतेकर फिल्म के जरिए विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की प्रेरणादायक कहानी सुनाने वाले हैं. इसमें रणदीप हुड्डा और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह भी हैं. मूवी के टीजर में श्रद्धा को लावणी डांसर के रूप में एक शानदार झलक में देखा गया था. वह प्रेग्नेंट रहती हैं, फिर बैकस्टेज जाकर बच्चे को जन्म देती है और अपनी परफॉर्मेंस पूरी करने के लिए तुरंत स्टेज पर वापस आ जाती हैं. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा का जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, ‘ईथा’ लुक ने बढ़ाई हलचल
