36 घंटे नॉन-स्टॉप शूट, वैनिटी में ड्रिप और सेट पर बेहोशी… 'नागिन' प्रियंका से लेकर श्वेता तिवारी तक, ग्लैमर के पीछे का कड़वा सच

टीवी और बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे का सच कितना थकाऊ हो सकता है, इसका खुलासा हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी ने किया. 36 घंटे की शिफ्ट से लेकर अंकिता लोखंडे की 148 घंटे की नॉन-स्टॉप शूटिंग तक, जानिए टीवी और फिल्मों की उन 6 मशहूर एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने स्क्रीन पर चमकने के लिए सेट पर बिना सोए दिन-रात काम किया.

नागिन 7 में दिखीं प्रियंका चाहर चौधरी ने फराह खान के कुकिंग ब्लॉग (फन विद फराह खान) में नजर आयी. इस एपिसोड में उन्होंने बताया कि नागिन 7 और बैटलग्राउंड की शूटिंग के दौरान उन्होंने 36 घंटे काम किया है.  वह पहले 'बैटलग्राउंड' की शूटिंग लगातार 18 घंटे तक करती थीं, फिर वह सीधे 'नागिन' के सेट पर पहुंचती थीं, जहां उन्हें 12 घंटे की शिफ्ट करनी पड़ती थी. सफर करने, तैयार होने और बहुत कम आराम मिलने के कारण उनका पूरा शेड्यूल करीब 36 घंटे तक चलता था. लगभग 40 घंटे बाद उन्हें थोड़ी देर आराम करने का मौका मिलता था, उन्होंने यह भी बताया कि वह दिन में सो नहीं पाती हैं, फिर चाहे वह कितनी ही ज्यादा थकी हुई क्यों न हों. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हैं जिन्होंने लगातार 30 घंटे से ज्यादा समय सेट पर काम किया है. 

फिल्मों या टीवी के चकाचौंध के बारे में तो सबको पता है, पर इस इंडस्ट्री में काम करना बहुत मेहनत की बात है. आइये जानतें हैं, टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने, लगातार 30 - 40 घंटे सेट पर काम किया है.

अशनूर कौर: एक्ट्रेस अशनूर कौर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने एक टीवी शो के लिए लगातार लगभग 30 घंटे शूटिंग की थी. वह महज छह साल की थीं, तब उन्होंने वह काम किया था. अशनूर ने यह भी शेयर किया कि वह इतनी थक चुकी थी कि ठीक से काम करने की स्थिति में नहीं थीं और उन्हें कुछ घंटों के लिए वैनिटी वैन में आराम करना पड़ा था. अशनूर ने कहा कि टीवी इंडस्ट्री की यह थका देने वाली वर्क कल्चर और लंबी शिफ्ट्स बाल कलाकारों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित होती हैं. 

क्रिस्टल डिसूजा: सिद्धार्थ कानन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान टीवी इंडस्ट्री में कई सालों से काम कर रहीं एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बताया कि उस समय टीवी कलाकारों को बहुत लंबे समय तक शूटिंग करनी पड़ती थी और उन्होंने यह भी जिक्र किया कि ‘‘एक हजारो में मेरी बहना है”  के लिए उन्हें लगातार 60 घंटे तक शूटिंग करनी पड़ी थी. उन्होंने यह भी बताया कि लगातार काम करने और थकान की वजह से वह सेट पर कई बार बेहोश भी हो गई थीं. उनकी हालत खराब होने पर टीम को एम्बुलेंस बुलानी पड़ती थी और उन्हें IV ड्रिप व दवाइयां दी जाती थीं.

अंकिता लोखंडे: टीवी के लोकप्रिय शो 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे ने बताया था कि एक समय पर उन्होंने लगातार 148 घंटे तक शूटिंग की थी. इतना ही नहीं, उन्हें करीब तीन महीने तक घर जाने का मौका भी नहीं मिला था और वह दिन -रात शूटिंग में व्यस्त रहती थी. अंकिता ने बयां किया कि टीवी एक्टर्स को किस तरह बिना किसी ब्रेक के लगातार काम करना पड़ता है और स्क्रीन पर दिखने वाली चमक-दमक के पीछे पर्दे के पीछे का संघर्ष कितना कठिन होता है.

हेली शाह : एक्ट्रेस हेली ने शो ‘सूफियाना’ में डबल रोल निभाया था. उन्होंने उस शो के दौरान लगातार 15 से 16 घंटे काम किया था. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि इतने लम्बे शिफ्ट के कारण वह सेट पर बेहोश भी हो गयीं थीं. उनकी तबीयत बिगड़ने पर सेट पर मौजूद टीम ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें आराम दिया.  इस घटना से सभी लोग काफी चिंतित हो गए थे. हालांकि, बाद में उनकी तबीयत में सुधार हुआ और उन्होंने फिर से काम शुरू कर दिया.

श्वेता तिवारी: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू में 'कसौटी जिंदगी की' के दिनों का जिक्र करते हुए बताया कि वे बिना सोए लगातार 72 घंटे तक शूटिंग करती थीं. उन्होंने बताया कि उन दिनों टीवी इंडस्ट्री में डबल शिफ्ट में काम होता था. सुबह 7 से शाम 7 बजे तक पहली शिफ्ट और फिर शाम 7 से अगली सुबह 7 बजे तक दूसरी शिफ्ट चलती थी. इसी वजह से 30 दिन वाले महीने में भी उन्हें 45 दिनों की सैलरी का चेक मिलता था. श्वेता ने बताया कि यह शेड्यूल सिर्फ एक्टर्स ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर एकता कपूर भी फॉलो करती थी, जो एक साथ 22 शो संभालने के बावजूद बेहद डेडिकेशन के साथ हर बारीक डिटेल्स पर काम करती थी.

दिया मिर्जा: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक कठिन अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उन्हें बिना किसी लिखित स्क्रिप्ट के लगातार 27 से 28 घंटे (नॉन-स्टॉप) तक शूट करना पड़ता था. एक साथ 5 फिल्मों में काम करने और भारी वर्कलोड का सामना करने पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौरान नए कलाकारों को बिना किसी वर्कशॉप या ट्रेनिंग के सीधे लंबे और थकाऊ शेड्यूल में झोंक दिया जाता था. बिना स्क्रिप्ट सिर्फ जुबानी कहानी सुनकर लंबे समय तक काम करने की इन चुनौतियों को याद करते हुए दीया ने कहा कि उन परिस्थितियों ने उन्हें काफी मजबूत बनाया.

यह भी पढ़े: बहुत मुश्किल है टीवी कलाकारों की लाइफ, 15-16 घंटे तक करना पड़ता है काम, एक एक्ट्रेस तो चली गई थी डिप्रेशन में


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >