Shoaib Ibrahim ने बेटे के नाम का किया खुलासा, बताया कब दीपिका कक्कड़ और छोटू बेबी को ले जाएंगे घर, VIDEO

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ मम्मी-पापा बन चुके हैं. अब एक्टर ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में बेबी और मम्मी का हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि वह कबतक उन्हें घर लेकर जाएंगे. साथ ही बेबी के नाम को लेकर भी हिंट दिया.

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ हाल ही में माता-पिता बने हैं. दोनों को प्यारे से बेटे का आशीर्वाद मिला है. अजूनी अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की. एक्टर ने लिखा, “अलहम्दुलिल्लज आज 21 जून 2023 की सुबह हमें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है. यह प्रीमैच्‍योर बेबी है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है”. अब शोएब ने नये यूट्यूब ब्लॉग के जरिए फैंस को डिलीवरी की पूरी जानकारी दी. उन्होंने कहा, बेबी कैसा है और वो उन्हें कब घर पर लेकर जाएंगे.

शोएब इब्राहिम ने बेबी को लेकर कही ये बात

दरअसल शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बर्थडे के बाद कैसे चीजें बदली और बेबी अचानक से आ गया. उन्होंने कहा, मेरे बर्थडे के दिन जब हमलोग डिनर करने बाहर गये, तो दीपिका को थोड़ा दर्द हुआ. जिसके बाद रात 3 बजे उनका वॉटर बैग फट गया और हमे अस्पतला भागना पड़ा. जहां डॉक्टर्स ने डिलीवरी की और हमें बेबी बॉय हुआ. उन्होंने ये भी बताया कि दीपिका को पहले से लग रहा था कि बेटा ही होगा. जब डॉक्टर्स ओटी रूम में उन्हें पूछ रहे थे कि क्या होगा, तब उन्होंने बेटा ही कहा था और ये सच हो गया.

अजूनी शो छोड़ने वाले हैं शोएब इब्राहिम

कपल बार-बार बेबी को छोटू-छोटू कह रहे थे. जिसके बाद एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि हमे जोर देकर बेबी को ये कहना पड़ रहा है, क्योंकि हमने उनका नाम रख लिया है और बहुत जल्दी आपके साथ शेयर भी करेंगे. इसके अलावा शोएब ने ये भी खुलासा किया कि वो अपने बच्चे और दीपिका के लिए अजूनी सीरियल को छोड़ देंगे. इसकी वजह बताते हुए एक्टर ने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद दीपिका को मेरी जरूरत होगी, उन्हें खुश रखना मेरी जिम्मेदारी है और मैं इसे बखूबी निभाना चाहता हूं. हालांकि प्रोडक्शन और डायरेक्टर काफी अच्छे हैं. उन्होंने ये करने से मना किया और मेरे ड्यूटी टाइम के घटा दिया. साथ ही मुझे पिता बनने पर गिफ्ट देते हुए छुट्टी भी दी.

Also Read: Dipika Kakar: बेटे को जन्म देने के बाद दीपिका कक्कड़ की पहली तसवीर आई सामने, फैंस बोले- बेबी की फोटो कब…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >