Bigg Boss में क्यों नहीं जाता चाहते हैं Shoaib Ibrahim, बोले- अब पर्सनैलिटी शो नहीं कंटेंट…

Shoaib Ibrahim On Not Doing Bigg Boss: शोएब इब्राहिम एक पॉपुलर चेहरा हैं. उन्होंने टीवी सीरियल्स से लेकर यूट्यूब की दुनिया में धमाल मचाया है. काफी वक्त से खबरें थी कि एक्टर बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे. अब उन्होंने पार्ट न लेने के पीछे का कारण बताया.

Shoaib Ibrahim On Not Doing Bigg Boss: शोएब इब्राहिम को लेकर काफी समय से चर्चा थी कि वह बिग बॉस 18 में धमाकेदार एंट्री मारेंगे. हालांकि जब सलमान खान के साथ रियालिटी शो का प्रीमियर हुआ तो एक्टर कहीं भी नजर नहीं आए. उनके फैंस काफी दुखी हुए थे. शोएब की पत्नी दीपिका कक्कड़ बिग बॉस 12 की विनर रह चुकी हैं. अब उन्होंने बिग बॉस न करने के पीछे का कारण बताया

शोएब इब्राहिम ने क्यों बिग बॉस में नहीं लिया भाग

शोएब इब्राहिम ने एक सेशन में बताया कि उन्होंने बिग बॉस 18 में क्यों एंट्री नहीं ली. एक्टर ने कहा, ”मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन पर्सनली मुझे ऐसा लगता है कि बिग बॉस अब पर्सनैलिटी शो नहीं है. अब ये कंटेंट ड्राइवेन हो गया है. आप जितना मसाला शो को दोगे, आपका स्क्रीन टाइम बढ़ेगा और इसी तरह गेम आगे बढ़ता है.”

क्या कभी बिग बॉस का हिस्सा बनेंगे शोएब इब्राहिम

शोएब ने आगे कहा, ”मैं पहले भी बता चुका हूं कि मैं 100 परसेंट श्योर नहीं हूं. हो सकता है किसी दिन मेरा मन बदले और मैं शो में पार्टिसिपेट करने पर सोचूं. जब एपिसोड्स देखता हूं, तो लगता है कि कुछ कंटेस्टेंट को घर के अंदर मेकर्स की ओर से फेवर किया जाता है और कुछ हमेशा ही टार्गेट पर रहते हैं.” इसके अलावा बोनी कपूर ने झलक दिखला जा 11 में शोए�� इब्राहिम से वादा किया था कि वह उन्हें अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए साइन करेंगे. हालांकि अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है.

शोएब इब्राहिम इस प्लेटफॉर्म पर हैं काफी पॉपुलर

शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया जितने अच्छे एक्टर हैं, उतने ही अच्छे यूट्यूबर भी हैं. वह अक्सर अपने व्लॉग्स के जरिए अपनी पत्नी दीपिका और बेटे रूहान की अपडेट्स देते रहते हैं. करियर की बात करें तो एक्टर ने ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’, ‘कोई लौट के आया है’, ‘जीत गई तो पिया मोरे’, ‘इश्क में मरजावां’, ‘अजूनी’ जैसे शोज में काम किया है.

Also Read- Bigg Boss 18: शोएब इब्राहिम ने बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- रियालिटी शो में जरूर…

Also Read- झलक दिखला जा 11 की ट्रॉफी हारने पर शोएब इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इतने पास आकर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >