Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बिग बॉस के बाद से ही शहनाज काफी चर्चा में रहती है. एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है. ग्लैमरस तसवीरों से लेकर अपनी आने वाली फिल्म कभी ईद कभी दीवाली को लेकर वो चर्चा में है. इस समय उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनपर कोई गुलाब के पंखुड़ियों बरसा रहा है.
शहनाज गिल का लेटेस्ट वीडियो
शहनाज गिल अपनी अदाओं से हर बार फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है. विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो पिंक मिनी ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही है. उनपर फैंस ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं. इस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश दिखी. उनका अंदाज हर किसी का दिल चुरा रहा है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/reel/CgHPjkzqPsL
शहनाज गिल इस फिल्म से कर रही डेब्यू
पैपराजी से बातचीत में शहनाज गिल ने बताया कि वह ‘संजू बाबा’ के साथ अमेरिका जा रही है. अब ऐसे में फैंस कयास लगा रहे है कि क्या सच में वो संजय दत्त के साथ अमेरिका जा रही है. या उनके पास एक और बॉलीवुड फिल्म हाथ लग गई है. बता दें कि सना, सलमान खान की कभी ईद कभी दीवाली से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है.
Also Read: Shehnaaz Gill Ramp Walk: शहनाज गिल बनी शो स्टॉपर, दुल्हन बनकर एक्ट्रेस ने स्टेज पर लगाए ठुमके, VIDEO
शहनाज गिल का ये वीडियो देखा आपने?
शहनाज गिल ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो किताबें बहुत सी पढ़ी होगी तुमने गाने पर एक्सप्रेशन देते दिखी. वीडियो में वो बहुत क्यूट लग रही है. चश्मा लगाए और हाथ में किताब लिए वो दिखी थी.
https://www.instagram.com/p/CgBh5rVu3c5/?hl=en
शहनाज गिल इस मूवी में कर चुकी है काम
वर्क फ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल पिछली बार हौसला रख में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ नजर आई. फिल्म में उनके रोल की काफी तारीफ हुई थी. एक्ट्रेस बिग बॉस 13 के बाद काफी लोकप्रिय हो गई थी. बता दें कि उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत 2015 के म्यूजिक वीडियो से किया था.
