शादी को लेकर पहली बार बोली Shehnaaz Gill, कहा- इन सब पर यकीन नहीं रहा...जानें कारण

देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में पंजाब की कैटरीना कैफ ने खुलासा किया कि वो कभी भी शादी नहीं करेंगी, उनका इनसब पर से विश्वास उठ चुका है. वह बस पैसे कमाना चाहती हैं, जो भविष्य में उनके काम आएगा.

पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लेती है. एक्ट्रेस की लाइफ काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है. उन्होंने बहुत कम समय में काफी सक्सेस हासिल की, हालांकि उनके बेहद करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला उनसे दूर चले गए. उनके निधन के बाद शहनाज ने बड़ी मेहनत से खुद को संभाला. इन-दिनों वह ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ में नजर आ रही हैं. हाल ही में उनके शो पर मेहमान बनकर फेमस यूट्बर भुवन बम आए थे. यहां दोनों ने ढेर सारी मस्ती की.

भुवन ने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर कही ये बात

भुवन बम ने शहनाज के साथ अपनी यात्रा के शुरुआती दिनों के बारे में बात की, जिसके बाद शहनाज ने उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा. जिसपर भुवन ने कहा कि वह 15 साल से किसी के साथ रिलेशनशिप में है. शहनाज हैरान हो जाती हैं और पूछती हैं कि क्या वह सीरियस रिलेशनशिप में हैं. इससे भुवन जोर से हंस पड़ा. शहनाज ने उनसे पूछा कि क्या वह अपना YT चैनल और सब कुछ उन्हें ट्रांसफर कर देंगे. उन्होंने जवाब दिया, “सब कुछ उसके नाम ही है.” अभिनेत्री ने रोते हुए कहा, “हमें क्यों नहीं मिलता कोई ऐसा.” जिसपर भुवन ने कहा, “जल्द ही.”

शादी नहीं करेंगी शहनाज गिल

शहनाज ने यहीं पहली बार शादी को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा, “लाइफ में तुम्हें नहीं पता ना तुम्हारा फ्यूचर क्या है. तुम्हें हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए. अभी मेरे पास हैं कुछ चीजें करने के लिए, मैं कर रही हूं. आगे जाके मैं काम करते रहने की पूरी कोशिश करूंगी, लेकिन अगर मुझे काम नहीं मिल रहा है, मेरे पास पर्याप्त बचत होनी चाहिए, ताकि मुझे भविष्य में पैसे के लिए दूसरों से भीख न मांगनी पड़े. उस चक्कर में मुझे शादी ना कर लेनी पड़े. मुझे शादी वगेरह में विश्वास नहीं है अभी. मुझे अभी बहुत आगे जाना है लाइफ में, लेकिन मुझे है कि मैं अपनी सेविंग रखूं. मेरा ये है नहीं कि मैं पैसे उड़ाऊं, मैं सेव करने चाहती हूं.”

Also Read: शाहरुख खान ने अपनी रिटायरमेंट को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- मुझे बॉलीवुड से निकालना पड़ेगा…
शहनाज ने भुवन को कहा- कुछ ऐसा बोलो जिससे एपिसोड वायरल हो जाए

शहनाज ने भुवन से कुछ ऐसा कहने को कहा, जिससे एपिसोड वायरल हो जाए. भुवन ने खुलासा किया कि उन्हें उस मंच पर पहुंचने में काफी समय लगा, जहां उनका कंटेट वायरल हो जाये. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह उस अपमानजनक भाषा के कारण हो सकता है, जिसे वह आमतौर पर बीप करता है. शहनाज़ ने साझा किया कि वह YT पर ऐसी भाषा का उपयोग नहीं करती है क्योंकि परिवार के दर्शक भी हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो उनसे प्रेरित होते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >