Shehnaaz Gill Crush: इस बॉलीवुड एक्टर पर है शहनाज गिल को क्रश, कहा- मन करता है बस उन्हें देखती रहूं…

Shehnaaz Gill Crush:पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल ने अपने शो देसी वाइब्स विथ शहनाज गिल ने खुलासा किया कि उनका रणबीर कपूर पर क्रश है. वह उनके साथ काम करना चाहती हैं और उन्हें बस देखना चाहती है.

Shehnaaz Gill Crush: पंजाब की कैटरीना कैफ और बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल अपनी मासूमियत से किसी का दिल जीत लेती है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाली है. इसके अलावा अदाकारा को ‘देसी वाइब्स विथ शहनाज गिल’ में भी बॉलीवुड सेलेब्स के साथ जमकर मस्ती करते देखा जा सकता है. अब शो में ही एक्ट्रेस ने कहा कि वह रणबीर कपूर को पसंद करती हैं. इस एपिसोड में उनका साथ सारा अली खान भी थी.

शहनाज गिल-सारा अली खान की मस्ती

शो में शहनाज सारा से उस व्यक्ति के बारे में पूछती हैं, जिनका वह सोशल मीडिया पर पीछा करती हैं, जिस पर बॉलीवुड अभिनेत्री ने जवाब दिया, ”रणवीर सिंह… मैं जानती हुं कि वह शादीशुदा है, लेकिन मैंने भी उनके साथ काम किया है, मुझे एक इंसान के तौर पर वो अच्छे लगते हैं?” शहनाज ने खुलासा किया, “क्या आप जानती हैं कि मुझे कौन पसंद है?” सारा ने झटपट से विक्की कौशल का नाम ले लिया.

शहनाज गिल का बॉलीवुड क्रश

जिसके बाद शहनाज ने कहा कि “विक्की को ही बुला लो… विक्की मेरे शो में आये थे, लेकिन उनका मेरे साथ में प्यार और सम्मानजनक तरीके से पसंद करती हूं, लेकिन मुझे रणबीर कपूर बहुत पसंद हैं. मेरे पास भावनाएं नहीं हैं, लेकिन मैं उन्हें देखना चाहती हूं और उनकी सराहना करना चाहती हूं. शहनाज ने अपनी इच्छा पूरी करने के लिए अपना फुल प्रूफ प्लान भी शेयर किया. वह सारा से कहती हैं, ”आप जल्द ही उनके साथ काम करें, फिर मैं आपसे मिलने आऊंगी, उनकी तारीफ करूंगी और कहूंगी कि आप दोनों आगे बढ़ते रहो”.

Also Read: Bholaa में दीपक डोबरियाल को विलेन चुनने पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी टीम ने कमजोर…
शहनाज ने अपने वेट लॉस जर्नी पर की बात

शहनाज ने सारा से उनके भारी वजन घटाने के बारे में भी सवाल किया और बाद में खुलासा किया कि यह अभी भी उनके लिए एक संघर्ष है. सारा ने जवाब दिया, “मैं बहुत जल्दी मोटी हो जाती हुं, कहीं भी घूमने जाती हुं और खाना खाती हुं, तो तीसरे दिन मेरे स्टाइलिस्ट मुझसे कहता है कि मेरे कपड़े फिट नहीं आ रहे हैं. मुझे लगातार प्रयास करना है. आपका भी वजन कम हो गया है, आपने यह कैसे किया?” शहनाज ने जवाब देते हुए कहा, ‘यह बॉडी शेमिंग और जब मैं मोटी थी, तब मुझे बढ़िया काम नहीं मिल रहा था. मैं बिग बॉस से बाहर आयी, तो मैंने लोगों का प्यार देखा. मैंने सोचा कि यह बदलने का समय है. फिर मैंने वजन कम करने और लोगों को प्रेरित करने का फैसला किया. मैं चाहती था कि उन्हें एहसास हो कि आप वजन कम कर सकते हैं और यह कठिन नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >