चैट शो में रो पड़ी शहनाज गिल, आयुष्मान खुराना के सामने दिल का हाल किया बयां, बोली-जैसे मेरी लाइफ...

शहनाज गिल अपने चैट शो 'देसी वाइब्स' में भावुक हो गई और उनकी आंखों से आंसू बहन लगे. आयुष्मान खुराना से एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के बारे में बात करते-करते भावुक हो गई. चलिए आपको बताते है कि शहनाज क्या बोली.

बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर काफी है. शहनाज, सलमान खान की मूवी किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में कदम रखने वाली है. इस बीच अपने चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ को लेकर वो सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में उनके शो में आयुष्मान खुराना नजर आए थे, जिसके सामने वो रो पड़ी. अब किस वजह से उनके आंसू छलके, वो आपको बताते है.

शहनाज गिल का शो

शहनाज गिल का चैट शो ‘देसी वाइब्स’ में आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ को प्रमोट करते नजर आए. इस दौरान एक्टर से बात करते-करते शहनाज काफी भावुक हो गई. एक्ट्रेस के फैन पेज ने वीडियो पोस्ट किया है. इसमें आयुष्मान से वो कहती है, सच बोलूं तो मैं भी अब अपने इमोशंस को दबाने लगी हूं. इसपर एक्टर कहते है, वो होगा जैसे-जैसे आप फेमस होंगे.

https://twitter.com/shehnaazian18/status/1598197649802264576
शहनाज हुई इमोशनल 

शहनाज गिल वीडियो में कहती सुनाई दे रही है, जैसे मेरी लाइफ में भी इमोशनल मोमेंट्स आए, मैं कभी किसी को बता नहीं सकी. लोग लिखते थे कि सहानुभूति ले रही है और ये कहते हुए वो रोने लगती है. उनकी आंखों में आंसू आ जाते है. आयुष्मान कहते है, वहीं मैं कह रहा हूं जो आर्टिस्ट होते है ना अपने आप इमोशनल होते है. इसलिए अच्छा है कि हमलोग खुल कर सामने ना आए.

Also Read: विक्की कौशल संग शहनाज गिल का रोमांटिक अंदाज, यूजर्स बोले- कैटरीना कैफ ने देखी तसवीरें?
आयुष्मान खुराना की एन एक्शन हीरो

आयुष्मान खुराना की एन एक्शन हीरो को शहनाज गिल ने रिव्यू देते हुए लिखा, मजा आ गया. क्या फिल्म है. फुल ऑन एक्शन, ड्रामा और आयुष्मान और जयदीप के पंचलाइन्स की टाइमिंग का क्या ही कहना. अनिरुद्ध अय्यर की अद्भुत फिल्म! बिल्कुल मिस मत करना. इसके अलावा वो फिल्म के स्पेशल स्क्रीनिंग में भी नजर आई. बता दें कि शहनाज के शो में अगले गेस्ट विक्की कौशल होंगे. एक्ट्रेस ने उनके साथ कई सारी तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >