शहनाज गिल और राघव जुयाल का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें दोनों हाथ में हाथ डाले नजर आए थे. इतना ही नहीं राघव के बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद स्टार्स जब कार में बैठे तो राघव ने उन्हें अपनी गोद में बैठा लिया. इस क्लिप के सामने आते ही डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया. अब एक्ट्रेस ने किल एक्टर संग अपने रिश्ते पर बात की.
Shehnaaz Gill On Dating Raghav: राघव संग डेटिंग पर क्या बोली शहनाज गिल
पिंकविला संग इंटरव्यू के दौरान जब शहनाज गिल से राघव जुयाल के साथ डेटिंग और रिश्ते को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने पर्सनल लाइफ पर बात करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, "प्लीज, मुझसे पर्सनल सवाल मत पूछिए."
Shehnaaz Appealed For Support For Raghav: राघव को सपोर्ट करने की शहनाज ने की अपील
इसके बाद शहनाज ने बातचीत का रुख राघव की अपकमिंग फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' की ओर मोड़ दिया. उन्होंने फैंस से फिल्म को भरपूर प्यार देने की अपील करते हुए कहा, "मेरे दोस्त की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' आने वाली है. आप सभी जाकर उसे जरूर सपोर्ट करें."
Shehnaaz Considers Raghav A Close Friend: राघव को करीबी दोस्त मानती हैं शहनाज
शहनाज ने राघव को अपना बेहद करीबी दोस्त बताते हुए कहा, "वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और मैं चाहती हूं कि उसकी फिल्म शानदार प्रदर्शन करे." उन्होंने यह भी कहा कि राघव ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान किसी के सहारे नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर बनाई है. उन्होंने आगे कहा, "राघव पहली बार किसी फिल्म में मेन लीड के तौर पर नजर आने वाले हैं. ऐसे में दर्शकों का सपोर्ट उनके लिए बहुत मायने रखता है. उनका फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है, उन्होंने अपनी मेहनत से यहां तक का सफर तय किया है. इसलिए मेरी सभी लोगों से रिक्वेस्ट है कि थिएटर जाकर उनकी फिल्म जरूर देखें."
ये भी पढ़ें: Shehnaaz Gill के कलेक्शन में है एक से बढ़कर एक कारें, इन महंगी गाड़ियां की मालकिन है एक्ट्रेस
ये भी पढ़ें: शहनाज गिल ने इस वजह से छोड़ दिया था घर
