Shefali Jariwala की मौत पर पति पराग त्यागी ने तोड़ी चुप्पी, रोते हुए कहा- मेरी परी जहां भी हो….

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में चले जाना फैंस के लिए काफी शॉकिंग था. किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि इतनी फिट दिखने वाली एक्ट्रेस की मौत अचानक कैसे हो सकती है. बीते दिनों एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया. जिसमें पारस त्यागी टूट गए. उन्होंने बाद में अपनी पत्नी की मौत को लेकर मीडिया से बात भी की.

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने अभिनेत्री की मौत के बाद आखिरकार मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने सभी से अपने “फरिश्ते” के लिए प्रार्थना करने का रिक्वेस्ट किया. शेफाली जरीवाला का मुंबई में निधन हो गया. उन्होंने 27 जून की रात को अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उसकी दिन एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार भी हुआ.

शेफाली की मौत पर पहली बार बोले पराग त्यागी

शेफाली के अंतिम संस्कार के बाद, दुखी पराग मीडिया के सामने आए और हाथ जोड़कर प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की. उन्होंने यह भी कहा, “मेरी परी के लिए प्रार्थना कीजिएगा, आप सब लोग, प्लीज. वह जहां भी है और रहे, वहां खुश रहे बस… यही चाहता हूं मैं” पराग को पुलिस कर्मियों ने घेर लिया और उन्होंने मीडिया से शेफाली की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया.

पराग ने पत्नी को आखिरी बार किया था किस

इससे पहले एक पैप वीडियो में पराग अपनी दिवंगत पत्नी को हमेशा के लिए अलविदा कहने से पहले उन्हें प्यार से निहारते और किस करते दिखाई दिए. फ्रेम में शेफाली की शोकग्रस्त मां को भी उनके पार्थिव शरीर के पास देखा जा सकता है, जो रोती हुई दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार में बिग बॉस 13 के कुछ कंटेस्टेंट शामिल हुए. जिसमें शहनाज गिल, आरती सिंह, माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा का नाम शामिल है.

शेफाली जरीवाला के बारे में

शेफाली 2000 के दशक की शुरुआत में रीमिक्स म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से पॉपुलर हो गई. इस सॉन्ग ने उन्हें रातोंरात एक आइकन बना दिया. उनका बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था. इसके बाद साल 2004 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म मुझसे शादी करोगी में सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया. टीवी में उन्होंने नच बलिए में अपने पति पराग त्यागी के साथ भाग लिया था. बाद में वह बिग बॉस 13 में नजर आई.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Husband Video: शेफाली की मौत के बाद पति पराग का पहला वीडियो आया सामने, फूट-फूटकर रोते दिखे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >