Shefali Jariwala की मौत के बाद उनका ये करीबी हुआ बीमार, पति पराग त्यागी ने दिया जवाब

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला की मौत के कुछ दिनों बाद, उनके पति पराग त्यागी ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि उनका पालतू कुत्ता सिम्बा बीमार है. पराग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सिम्बा के साथ मुंबई में जरूरतमंदों को खाना बांटते नजर आए.

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला के निधन को अभी कुछ ही दिन हुए हैं और उनके चाहने वालों, खासकर उनके पति पराग त्यागी अभी भी सदमें में हैं. वह रोज अपनी पत्नी को याद करते हैं. इसी बीच खबरें आ रही थी कि उनका प्यारा कुत्ता सिंबा बीमार है. हालांकि पराग ने इसपर चुप्पी तोड़ी और इन्हें महज अफवाह बताया.

शेफाली के जाने के बाद उनका करीबी हुआ बीमार, पति पराग ने किया रिएक्ट

दरअसल पराग त्यागी ने सिंबा संग इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें एक्टर बुजुर्ग महिलाओं को खाने के पैकेट देते नजर आ रहे हैं, जिन्होंने उन्हें और सिम्बा को प्यार से आशीर्वाद दिया. इंस्टाग्राम पर इस पल को शेयर करते हुए पराग ने कहा कि सिम्बा ठीक है और शेफाली के हर अनुष्ठान में हिस्सा ले रहा है. उन्होंने अपनी पीड़ा भी व्यक्त करते हुए कहा कि “कुछ हृदयहीन लोग” सिम्बा के स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें फैला रहे हैं.”

पराग ने सिंबा को लेकर क्या लिखा

पराग ने आगे लिखा, “सिम्बा बहुत खुश है और अपनी मां के लिए एक बेटे की ओर से की जाने वाली सभी रस्में निभा रहा है. यह वीडियो उन सभी अद्भुत लोगों के लिए है, जो हमारे बच्चे सिम्बा के बारे में वास्तव में चिंतित थे क्योंकि कुछ निर्दयी लोग हमारे बच्चे सिम्बा के स्वास्थ्य के बारे में झूठी खबरें फैला रहे थे, ताकि कुछ लाइक और व्यूज पा सकें.”

शेफाली जरीवाला का हुआ निधन

मशहूर गाने कांटा लगा के लिए मशहूर शेफाली का 27 जून को निधन हो गया. पराग त्यागी अपनी पत्नी के निधन से दुखी हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक श्रद्धांजलि शेयर की थी. उनके दिल को छू लेने वाले पोस्ट में कपल की अनसीन तस्वीरें थीं, जिसमें वे गले मिलते, किस करते और साथ-साथ छुट्टियां मनाते नजर आ रहे थे. बैकग्राउंड में माटेओ ऑक्सले का आई लव यू ऑलवेज फॉरएवर बज रहा था, पराग ने अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोया और शेफाली से “हर जन्म में” प्यार करने का वादा किया.

यह भी पढ़ें- The Great Indian Kapil Show: नवजोत सिंह सिद्धू फिर शो से हुए बाहर? अर्चना पूरन सिंह के साजिश का कपिल ने किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >