शीजान खान को ईद के दिन आई तुनिशा शर्मा की याद, कहा- जो दूर है नजर से उस चांद को भी चांद मुबारक…

शीजान खान को कुछ दिनों पहले ही तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में जमानत मिली थी. अब एक्टर बड़ी मुश्किल से नॉर्मल लाइफ जीने की कोशिश कर रहे हैं. अब ईद के दिन एक्टर ने तुनिशा को याद किया और उनके लिए दिल छू लेने वाला इमोशनल पोस्ट लिखा.

अली बाबा दास्तान-ए-काबुल के लीड एक्टर शीजान खान को पिछले साल दिसंबर में तुनिशा शर्मा के आत्महत्या मामले में वालीव पुलिस ने गिरफ्तार किया था. दरअसल तुनिशा शर्मा ने अपने शो के सेट पर ही आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद तुनिशा की मां, वनिता शर्मा ने शीजान पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने का आरोप लगाते हुए एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी. दो महीने से अधिक समय सलाखों के पीछे बिताने के बाद, 4 मार्च को महाराष्ट्र की एक स्थानीय अदालत ने शीजान को जमानत दे दी थी. अब ईद के मौके पर एक्टर ने तुनिशा को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा.

शीजान ने फैंस को किया चांद मुबारक

शीजान खान ने अपने फैंस को चांद मुबारक की कामना की और उनकी कामना करते हुए उन्होंने अपनी पूर्व प्रेमिका और अलीबाबा दास्तान ई काबुल की सह-कलाकार तुनिशा शर्मा को याद करते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जो दूर है नजर से उस चांद को भी चांद मुबारक, शीजान खान”. इस पोस्ट के अलावा, उन्होंने शो अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल में अलीबाबा के रूप में अपनी यात्रा की तस्वीरों की एक सीरीज भी साझा की. हिंडोला से आखिरी तस्वीर तुनिशा के साथ है, जहां वे सेट पर एक साथ हंस रहे हैं.

फैंस ने किया कमेंट

फैंस ने शो में अलीबाबा के रूप में शीजान को याद किया और यहां तक​कि यह भी व्यक्त किया कि वे उन्हें स्क्रीन पर वापस देखना चाहते हैं. एक यूजर ने लिखा, “जबसे अपना छोड़ा है शो तबसे मैंने भी छोड़ दिया, क्योंकि जो कैरेक्टर स्टार्टिंग से हमें रोल को निभाते हैं, उसकी आदत पड़ती जाती तो नया वाला एक्टर आने से वो मजा नहीं आता मुझे उम्मीद है कि आपको जल्द ही नया शो मिलेगा.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बाबा मिस यू ऐज अलीबाबा, भाई आपको देखना चाहते हैं अली बाबा में, प्लीज कम टू अली बाबा शो”.

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Collection Day 1: भाईजान की फिल्म को मिला दमदार ओपनिंग, पहले दिन कमाये इतने करोड़
शीजान खान और तुनिषा शर्मा का रिलेशनशिप

रिपोर्ट्स की मानें तो शीजान खान तुनिषा शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थे. जांच के दौरान, अभिनेता ने खुलासा किया कि उनका रिश्ता केवल तीन महीने ही चला. दोनों आपसी तालमेल रखते हुए अलग हो गए थे. उन्होंने ये भी कहा था कि तुनिषा हमेशा उनकी अच्छी दोस्त रहेगी. शीजान की दोनों बहनों ने भी कहा था कि तुनिषा उनकी छोटी बहन की तरह है. हालांकि, तुनिषा की मां ने शीजान पर तुनिषा को धोखा देने का आरोप लगाया. जब शीजान से तुनिषा के बारे में पूछा गया, तो अभिनेता ने जवाब दिया, “मुझे उसकी याद आती है और अगर वह जीवित होती, तो वह मेरे लिए लड़ती.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >