शीजान खान की फैमिली का खुलासा, कहा- तुनिशा की मां जबरदस्ती करवाती थी काम,एक-एक पैसे के लिए तरसती थी बच्ची

तुनिशा सुसाइड केस में आज शीजान के परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सभी ने एक्ट्रेस की मां की ओर से लगाए गए सभी आरोपों का जवाब दिया. शीजान की बहन ने तो यहां तक कह दिया कि तुनिशा काम नहीं करना चाहती थी. वह लाइफ जीना चाहती थी और उनकी मां जबरदस्ती काम करवाती थी.

तुनिशा सुसाइड केस में हर दिन कई खुलासे हो रहे हैं. बीते दिनों एक्ट्रेस की मां ने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. अब इस मामले में शीजान के परिवार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभिनेता के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर खुलकर बातचीत की. एक्टर की बहन शफाक नाज और फलक नाज ने कहा कि शीजान को ‘जेल में प्रताड़ित’ किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम भी चाहते हैं कि तुनिशा को इंसाफ मिले, वह हमारी बच्ची जैसी थी.

तुनिशा की अपनी फैमिली से हर रोज होती थी लड़ाई

शीजान के परिवार ने कहा, हम कभी भी किसी पर धर्म बदलने को लेकर दबाव नहीं डाल सकते हैं. तुनिशा का एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने हिजाब पहना था. वह हमने फोर्स नहीं किया, बल्कि सीरियल का हिस्सा था. शीजान की मां ने कहा कि तुनिशा कभी टीवी में काम नहीं करना चाहती थी, वह दुनिया देखना चाहती थी. फलक ने कहा कि पहली बार तुनिशा हमारे साथ बीच देखने गई थी. उनकी मां उन्हें कहीं जाने नहीं देती थी. तुनिषा का परिवार के साथ संबंध ठीक नहीं था. उनकी मां विनिता शर्मा और अंकल संजीव कौशल दोनों दिवंगत अभिनेत्री के पैसों को नियंत्रित कर रहे थे और तुनिशा जब भी पैसे मांगती थी तो वो लोग एक्सट्रा नहीं देते थे.


शीजन की मां ने तुनिशा की मां पर लगाए गंभीर आरोप

शीजान के वकील ने ये भी दावा किया कि विनिता शर्मा ने एक बार उनकी बेटी को थप्पड़ मारा था और उसका गला घोंटने की भी कोशिश की थी. शीजान की फैमिली ने कहा कि विनिता शर्मा मेरे बेटे पर झूठे आरोप लगा रही है. हमने कभी भी तुनिशा को धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. हमलोग तो तुनिशा के बर्थडे पर कुछ खास प्लैन कर रहे थे. 4 जनवरी को उसका बर्थडे था, ऐसे में बहुत कुछ स्पेशल करना चाहते थे. क्योंकि एक्ट्रेस ने अपनेो पापा के जाने के बाद कभी भी कोई खुशियां ठीक से नहीं मनाई थी. उन्होंने कहा कि हमारी एक बच्ची चली गई और अब वनिता चाहती हैं कि हमारा बच्चा शीजान भी दुखी होकर आत्महत्या कर ले.

Also Read: तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में आखिरकार शीजान खान की बहन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरा भाई भी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >