Shark Tank 2: अशनीर ग्रोवर ने सभी शार्क को सोशल मीडिया पर कर दिया है अनफॉलो, बोले- शो देखने में दिलचस्पी नहीं

1 / 1
Shark Tank 2: अशनीर ग्रोवर ने सभी शार्क को सोशल मीडिया पर कर दिया है अनफॉलो, बोले- शो देखने में दिलचस्पी नहीं
फुल स्क्रीन में देखें

Shark Tank 2: अशनीर ग्रोवर ने सभी शार्क को सोशल मीडिया पर कर दिया है अनफॉलो, बोले- शो देखने में दिलचस्पी नहीं

अशनीर ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 से सभी शार्क को अनफॉलो कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि नया सीजन देखने में कोई भी दिलचस्पी नहीं है.

शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 SonyLIV और सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर स्ट्रीम कर रहा है. पहले सीजन के शार्क अशनीर ग्रोवर ने खुलासा किया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 से सभी शार्क को अनफॉलो कर दिया है.

हाल ही में, अशनीर एक पोडकास्ट पर दिखाई दिए और शार्क टैंक के दूसरे सीजन में नहीं होने के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि वह इस सीजन को फॉलो नहीं कर रहे हैं, उन्हें इन सब में कोई दिलचस्पी नहीं है. बता दें कि इस बार के सीजन में अश्नीर की जगह अमित जैन ने ली है.

अशनीर ने द रणवीर शो पर कहा, ”मेरेको लगता है सेपरेशन क्लीन होना चाहिए. जब मैं शार्क टैंक सीजन 2 में नहीं था, तो मैंने जितने भी शार्क थे, उनको मैंने सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया.

उन्होंने कहा, यार अब वो तुम्हारी गेम है, तुम खेलो. मैं क्यों हर रोज देखता हूं कि शार्क टैंक की शूटिंग पर पर्दे के पीछे क्या चल रहा है? अब मेरी जिंदगी का हिस्सा ही नहीं है, तो मैं क्यों अतीत में रहूं?

शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 को कॉमेडियन राहुल दुआ होस्ट कर रहे हैं. इसमें छह शार्क शामिल हैं – अनुपम मित्तल (शादी.कॉम के संस्थापक-सीईओ), अमन गुप्ता (boAt के सह-संस्थापक-सीएमओ), नमिता थापर (एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की कार्यकारी निदेशक), विनीता सिंह (शुगर कॉस्मेटिक्स की सह-संस्थापक-सीईओ) ), पीयूष बंसल (लेंसकार्ट.कॉम के संस्थापक-सीईओ) और अमित जैन (कारदेखो ग्रुप और इंश्योरेंसदेखो.कॉम के सह-संस्थापक-सीईओ) शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >