शाहरुख खान का सुपरहिट ‘छैयां छैयां’ गाना याद है आपको? ये गाना इस खूबसूरत जगह पर हुआ था शूट

फिल्म मैंने प्यार किया ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे. इसके गाने, डायलॉग दर्शकों को आज तक याद है. मूवी का सपरहिट गाना ‘कबूतर जा’ को ऊटी के बॉटनिकल गार्डन में शूट किया गया था.

फिल्म मेकर्स अपनी फिल्मों की शूटिंग एक से बढ़कर एक जगहों पर करते है. एक खूबसूरत लोकेशन फिल्म की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ा देती है. ऊटी में कई मूवीज शूट की गई है, जिसमें सलमान खान का सुपरहिट फिल्म मैंने प्यार किया है. इसके अलावा कई दूसरी फिल्मों में नीलगिरी की सुंदर पहाड़ियों की सुन्दरता दिखाई गई है.

ऊटी में फिल्म बर्फी, कुछ-कुछ होता है, दिल से, अजब प्रेम की गजब कहानी, अंदाज अपना-अपना, मैंने प्यार किया जैसी मूवीज की शूटिंग हुई है. शाहरुख खान की मूवी दिल से का गाना छैंया छैंया आपको याद है. ये गाना नीलगिरि माउंटेन रेलवे में शूट किया गया था. बता दें कि इस सॉन्ग में मलाइका अरोड़ा और शाहरुख की जोड़ी ने धूम मचा दी थी.

मैंने प्यार किया

फिल्म मैंने प्यार किया ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे. इसके गाने, डायलॉग दर्शकों को आज तक याद है. मूवी का सपरहिट गाना ‘कबूतर जा’ को ऊटी के बॉटनिकल गार्डन में शूट किया गया था.

Jo Jeeta Wohi Sikandar

जो जीता वही सिंकदर मूवी की ज्यादातर शूटिंग ऊटी में हुई है. फिल्म का गाना पहला नशा ऊटी के पश्चिमी जलग्रहण क्षेत्र में फिल्माया गया था.

Also Read: सुपरहिट फिल्म पुष्पा की शूटिंग कहां हुई थी? जानिए आंध्र प्रदेश के इस खूबसूरत गांव के बारे में

Pukar

राजनीतिक थ्रिलर फिल्म पुकार में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने शानदार काम किया था. फिल्म में ऊटी के खूबसूरत लोकेशंस ने इसे और भी शानदार बना दिया था.

Deewana

ऋषि कपूर, दिव्या भारती और शाहरुख खान की मूवी दीवाना एक ब्लॉकबस्टर थी. इश फिल्म का गाना ऐसी दीवानगी आपको याद है. जी हां, इस गाने की शूटिंग ऊटी में हुई थी. इसे वेनलॉक डाउन्स नाइन्थ माइल में शूट किया गया था. सॉन्ग तेरी उम्मीद भी ऊटी के बॉटनिकल गार्डन में फिल्माया गया है.

Kuch Kuch Hota Hai

शाहरुख खान और काजोल की मूवी कुछ कुछ होता है एक ब्लॉकबस्टर मूवी थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म में शिमला समर कैंप जो होता है, वो दरअसल ऊटी में था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >