Shahrukh Khan ने बड़े मंच से आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, बोले- “शहीदों की कुर्बानी बेकार न जाए”

Shahrukh Khan: मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 के मंच से शाहरुख खान ने मुंबई 26/11 अटैक, पहलगाम आतंकी घटना और दिल्ली ब्लास्ट में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी. साथ ही उन्होंने देशवासियों से एकता और शांति की अपील की. पढे़ं पूरी खबर…

Shahrukh Khan: ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 का मंच इस बार बेहद भावुक और खास रहा. शनिवार को हुए इस इवेंट में शाहरुख खान भी शामिल हुए और उन्होंने मुंबई 26/11 अटैक, पहलगाम आतंकी घटना और दिल्ली ब्लास्ट में जान गंवाने वालों को याद किया और श्रद्धांजलि दी. साथ ही मंच से देश के जज्बे और एकता की झलक भी साफ दिखाई दे रही थी.

हमले में बचे हुए लोग और पीड़ित परिवार हुए शामिल

कार्यक्रम में पीड़ित परिवार, हादसे में बचे हुए लोग, देश की बड़ी हस्तियां और कई कलाकार शामिल हुए थे. ये पूरा आयोजन दिव्यज फाउंडेशन की ओर से आयोजित हुआ और इसे अमृता फडणवीस ने होस्ट किया. स्टेज पर पहुंचते ही शाहरुख ने सबसे पहले देश की सुरक्षा में अपनी जान देने वाले जवानों और उन आम लोगों को सम्मान दिया, जो इन हमलों का शिकार बने.

शाहरुख ने मंच से क्या दिया मैसेज?

शाहरुख ने कहा कि वो उन सभी मासूमों को दिल से श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्हें इन आतंकवादी हमलों में अपनी जान गंवानी पड़ी और देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सभी सैनिकों को सलाम है. उनकी बातें सुनकर हॉल में बैठे लोग काफी भावुक हो गए. उन्होंने एक बहुत ही मजबूत मैसेज देते हुए कहा कि जब कोई सैनिक से पूछे कि वो क्या करते हैं, तो गर्व से कहना चाहिए कि वो देश की सुरक्षा करते हैं. कमाई के सवाल पर उन्हें बताना चाहिए कि वो करोड़ों लोगों की दुआएं कमाते हैं और अगर कोई पूछे कि डर नहीं लगता, तो जवाब होना चाहिए, डर तो उन्हें लगता है जो हम पर हमला करते हैं.

शहीदों की कुर्बानी बेकार न जाए

अंत में शाहरुख ने एकता और शांति की अपील की. उन्होंने कहा कि धर्म, जात-पात और भेदभाव भूलकर हमें इंसानियत के रास्ते पर चलना चाहिए ताकि शहीदों की कुर्बानी बेकार न जाए. उन्होंने कहा कि अगर भारत में शांति है, तो कोई हमें तोड़ नहीं सकता और न ही हराया जा सकता है.

ALSO READ: Malti Chahar Ki Bhabhi: खूबसूरती में मालती से भी चार कदम आगे उनकी भाभी, फैंस ने समझा विदेशी मॉडल, PHOTOS

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >