अमिताभ बच्चन के नाती को डेट कर रही हैं शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान, श्वेता बच्चन ने दी हरी झंडी!

सुहाना खान और अगस्त्य नंदा इस साल जोया अख्तर की द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है. खबरें है कि सुहाना और अगस्त्य एक दूसरे को डेट कर रहे है. बता दें कि सुहाना सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है.

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की हाल ही में तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. दोनों की तसवीरों ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया. यूजर्स कयास लगा रहे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. दूसरी तरफ शाहरुख की लाडली सुहाना खान को लेकर खबरें चल रही है. खबरें है कि सुहाना और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा एक-दूसरे को डेट कर रहे है.

अगस्त्य नंदा को डेट कर रही सुहाना खान

सुहाना खान और अगस्त्य नंदा इस साल जोया अख्तर की द आर्चीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे है. फिल्म में दोनों एक्टर्स साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे है. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो सुहाना और अगस्त्य एक दूसरे को डेट कर रहे है. द आर्चीज के सेट से एक सूत्र ने बताया कि वो रिश्ते में है. अगस्त्य के परिवार द्वारा आयोजित एक क्रिसमस ब्रंच में सुहाना शामिल हुई थी. इसमें अगस्त्य ने सुहाना को अपने पार्टनर के रूप में सभी से मिलाया.

जानें सूत्र ने क्या कहा

सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की नजदीकियां फिल्म द आर्चीज के सेट पर शुरू हुई. सूत्र ने बताया कि, वो एक साथ बहुत समय स्पेंड करते थे और अपने बॉन्ड को छिपाने की कोशिश भी नहीं कर रहे थे. हालांकि उन्होंने अभी तक इसे ऑफिशियल बनाने का प्लान नहीं किया है. पर प्रोडक्शन हाउस के लोगों को उनके रिश्ते के बारे में पिछले साल 2020 में ही पता चल गया था.

Also Read: गौरी खान ने सिर्फ एक शर्ट पहनकर की पार्टी, सुहाना खान बॉडीकॉन ड्रेस में लगी बेहद हसीन, PIC
श्वेता बच्चन ने दी हरी झंडी

सूत्र की मानें तो अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और अगस्त्य की मां सुहाना को प्यार करती है. श्वेता ने उन दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी है. हालांकि इस मामले पर अगस्त्य और सुहाना की तरफ से कोई ऑफिशियल कुछ नहीं आया है. वहीं, बीते दिन आर्यन खान और नोरा फतेही की दुबई में पार्टी से तसवीरें वायरल हो गई थी. जिसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर उड़ने लगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >