शाहरुख खान ने मजेदार अंदाज में PM मोदी को किया बर्थडे विश, कहा- एक दिन की छुट्टी लेकर…

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने बड़े ही खास अंदाज में पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि आप हमारे देस के लिए इतना करते हो, एक दिन की छुट्टी लेकर एंजॉय कीजिए.

प्ररधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर नेताओं सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. इसी बीच किंग खान शाहरुख खान ने भी पीएम को बड़े ही खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने मोदी के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा. जिसमें उन्होंने पीएम से काम से एक दिन की छुट्टी लेने का अनुरोध किया. बता दें कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर कंगना रनौत, अजय देवगन और अक्षय कुमार सहित कई हस्तियों ने उन्हें बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

किंग खान ने एक दिन छुट्टी लेने का किया अनुरोध

दरअसल किंग खान ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया. जिसमें लिखा, “हमारे देश और इसके लोगों के कल्याण के लिए आपका समर्पण बहुत सराहनीय है. आपके पास अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने की ताकत और स्वास्थ्य हो। एक दिन की छुट्टी लें और अपने जन्मदिन का आनंद लें, सर. मुबारक हो. जन्मदिन.” इससे पहले दिन में, अक्षय कुमार ने नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. अभिनेता ने लिखा, “आपकी दृष्टि, आपकी गर्मजोशी और काम करने की आपकी क्षमता… बस कुछ चीजें जो मुझे बहुत प्रेरणादायक लगती हैं. जन्मदिन की शुभकामनाएं @narendramodi जी। आपके स्वास्थ्य, खुशी और आगे एक शानदार वर्ष की शुभकामनाएं.”

कंगना रनौत ने की पीएम की प्रशंसा

कंगना रनौत ने जन्मदिन की शुभकामना में प्रधानमंत्री को ‘इस धरती का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति’ कहा. इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक कार्यक्रम से उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए, अभिनेत्री ने लिखा, “रेलवे प्लेटफॉर्म पर चाय बेचने से लेकर एक बच्चे के रूप में इस ग्रह पर सबसे शक्तिशाली आदमी बनने तक, क्या अविश्वसनीय यात्रा है … हम आपके लंबे, लंबे जीवन की कामना करते हैं, लेकिन राम की तरह, कृष्ण की तरह, गांधी की तरह, आप अमर हैं.”

Also Read: Kriti Sanon बाहुबली के इस फेमस एक्टर को कर रही है डेट, अदाकारा ने कॉफी विद करण में किया खुलासा अनुपम खेर ने भी कही ये बात

अनुपम खेर ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और अपने ट्वीट में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की. अनिल कपूर ने भी पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “उस व्यक्ति को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, जिसने भारत को दुनिया के नक्शे पर इस तरह से खड़ा किया है. जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की होगी… अच्छे दिन (अच्छे दिन) के अग्रदूत) , हमारे गौरवान्वित राष्ट्र के नेता.” अजय देवगन और सनी देओल ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस मौके पर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >