फिल्मी स्टाइल में मरना चाहते हैं Shah Rukh Khan, आखिरी इच्छा बताते हुए कहा- कोई एक्शन बोले और…

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान तीन दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. एक्टर ने महज 25 साल की उम्र से एक्टिंग की शुरुआत की थी. हाल ही में किंग खान ने खुलासा किया है कि क्या वो वह आखिरी तक फिल्मों में काम करेंगे.

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर किंग खान की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों मन्नत के बाहर इंतजार करते हैं. साल 2023 में उन्होंने बैक टू बैक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में किंग खान ने खुलासा किया कि वह अपने आखिरी समय तक एक्टिंग करना चाहते हैं.

मरने से पहले शाहरुख खान की क्या है आखिरी इच्छा

शाहरुख खान को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला, जहां उनसे पूछा गया कि क्या वह हमेशा वह अपने लास्ट मोमेंट तक एक्टिंग करना चाहेंगे. इसपर एक्टर ने सिर हिलाया और जवाब दिया, “क्या मैं हमेशा एक्टिंग करूंगा? हां, जब तक मैं मर नहीं जाऊंगा, मेरे जीवन का सपना यही है कि कोई एक्शन बोले और मैं मर जाऊं. फिर वो कट बोले और मैं उठूं ही नहीं. मैं जिंदगी भर एक्टिंग करना चाहता हूं.

क्यों बड़ी फिल्मों में काम करना चाहते हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान ने उसी इंटरव्यू में होस्ट ने उनसे पूछा कि उनके करियर के लिए देवदास का क्या मतलब है, तो अभिनेता ने बताया कि वह इस फिल्म में कैसे आए, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब यह लगभग बंद हो गई थी. शाहरुख ने कहा, “एक समय ऐसा आया कि हम यह फिल्म नहीं करेंगे और मैं आगे बढ़ गया, लेकिन मैं अपने करियर में ऐसी फिल्म करने के लिए बहुत एक्साइटेड था.” उन्होंने आगे कहा, “जब मैं फिल्मों में आया, तो मेरे माता-पिता दोनों ही नहीं रहें, किसी कारण से, मुझे हमेशा लगता था कि मैं ऐसी फिल्में बनाऊंगा जो बहुत बड़ी हों, ताकि मेरी मां और पिताजी उन्हें स्वर्ग से देख सकें.

किस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान

अभिनेता ने इसे ‘बचकानी सोच’ बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वह अब भी मानते हैं कि उनकी मां एक स्टार हैं, उन्होंने अपने बच्चों को भी यही स्टोरी सुनाई है कि जब कोई जाता है, तो वह एक तारा बन जाता है. तो मुझे बस यही लगा कि अगर मैं देवदास बनाऊंगा तो उन्हें यह बहुत पसंद आएगी. वह इसकी तारीफ करेंगी.” शाहरुख खान अगली बार सुजॉय घोष की फिल्म किंग में दिखाई देंगे, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी होंगी.

Also Read- Dunki: शाहरुख खान की ‘डंकी’ थिएटर्स के बाद वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को तैयार, जानें कहां करें फिल्म एंजॉय

Also Read- Devdas: ‘वो एक हारा हुआ इंसान है…. मैं देवदास बनने के लिए बहुत कूल हूं’ कहकर Sharukh Khan ने फिल्म को किया था रिजेक्ट, फिर 1 साल बाद इस वजह से हुए राजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >