बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने बीते दिनों ही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी की शूटिंग खत्म की. एक्टर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की. अब सुपरस्टार को पवित्र शहर मक्का (Mecca) में देखा गया. यहां से एक्टर की कई सारी तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. शाहरुख इस दौरान एक अलग ही लिबाज में नजर आ रहे है. उन्होंने सफेद कुर्ता पहन रखा था. जिसके साथ एक्टर ने कोरोना की वजह से मास्क भी लगाया हुआ था. उन्होंने यहां उमराह किया.
मक्का पहुंचे शाहरुख खान
शाहरुख खान के फैन क्लब ने कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए है. इसमें शाहरुख खान को अन्य लोगों और सेक्योरिटी से घिरे हुए देखा जा सकता है. शाहरुख खान को अलग लुक में देख कर उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. एक्टर की फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, “माशाअल्लाह माशाअल्लाह, अल्लाह आपकी हर दुआ कबूल करे…इंशाअल्लाह,” जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, “माशाअल्लाह (खूबसूरत)”
https://www.instagram.com/p/CloaZPUK9gm/
डंकी की शूटिंग हुई खत्म
शाहरुख खान ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सऊदी अरब में शेड्यूल रैप की घोषणा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, “यहां सऊदी में डंकी के साथ शूटिंग शेड्यूल पूरा करने से ज्यादा खुशी कुछ नहीं है. इसलिए मैं राजू सर और बाकी कलाकारों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इसे इतना प्यारा बनाया. हमें इस तरह के शानदार जगह, अद्भुत व्यवस्था और इतना अच्छा वेलकम करने के लिए सभी को एक बहुत बड़ा शुक्रान”.
https://www.instagram.com/p/ClltlpwIcRm/
Also Read: पेटी बांध ली..? तो चलें, पठान फिल्म का नया पोस्टर आउट, एक्शन लुक में SRK को देख फैंस बोले- इंतजार नहीं…
इन फिल्मों में दिखेंगे शाहरुख खान
इस बीच, गुरुवार को शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान के नए पोस्टर को रिलीज किया. नए पोस्टर्स में उन्हें बंदूकों के साथ दिखाया गया. फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है. वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान की झोली में तीन फिल्में हैं, जो अगले साल रिलीज होने वाली हैं. दीपिका पादुकोण के साथ पठान, नयनतारा के साथ जवान और तापसी पन्नू अभिनीत डंकी.
