September OTT Releases: वॉर 2-कुली छोड़िये, सितंबर में ओटीटी पर लगेगा धांसू फिल्मों-सीरीज का मेला, लिस्ट में ब्लॉकबस्टर भी शामिल

September OTT Releases: सितंबर का महीना ओटीटी दर्शकों के लिए खास है. मोहित सूरी की ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’, मनोज बाजपेयी की ‘इंस्पेक्टर जेंदे’, काजोल की ‘द ट्रायल 2’, आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ और कई बड़ी सीरीज व फिल्में इस महीने रिलीज होंगी. जानें पूरी लिस्ट.

September OTT Releases: मनोरंजन पसंद करने वाले दर्शक अक्सर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पसंदीदा फिल्में और वेब सीरीज का इंतजार करते हैं. सितंबर का महीना उनके लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने एक से बढ़कर एक कंटेंट रिलीज हो रहा है. ऐसे में बिना देरी किए, आइए जानते हैं पूरी लिस्ट.

द पेपर (5 सितंबर, जियो हॉटस्टार)

सिटकॉम सीरीज ‘द पेपर’ को ग्रेग डेनियल्स और माइकल कोमन ने तैयार किया है. यह सीरीज 5 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगी.

इंस्पेक्टर जेंदे (5 सितंबर, नेटफ्लिक्स)

मनोज बाजपेयी अपनी फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंदे’ से एक बार फिर कमबैक कर रहे हैं. उनकी यह मोस्ट अवेटेड मूवी 5 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

ओनली मर्डर्स इन बिल्डिंग सीजन 5 (जियो हॉटस्टार, 9 सितंबर)

सेलेना गोमेज, मार्टिन शॉर्ट और स्टीव मार्टिन की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ अपने पांचवें सीजन के साथ फाइनली वापसी कर रही है. इस अपकमिंग सीरीज के पहले तीन एपिसोड 9 सितंबर को प्रीमियर होंगे.

सैयारा (नेटफ्लिक्स, 12 सितंबर)

अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन करने के बाद अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही है. इस रोमांटिक ,म्यूजिकल ड्रामा को दर्शक 12 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

डू यू वाना पार्टनर (प्राइम वीडियो, 12 सितंबर)

तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी की कॉमेडी ड्रामा सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ दो बेस्ट फ्रेंड्स पर केंद्रित है. यह 12 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (नेटफ्लिक्स, 18 सितंबर)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसमें लक्ष्य और सहर बंबा मुख्य भूमिकाओं में हैं.

ऐलिस इन बॉर्डरलैंड सीजन 3 (नेटफ्लिक्स, 25 सितंबर)

ताओ त्सुचिया और केंटो यामाजाकी की साइंस-फिक्शन थ्रिलर ‘ऐलिस इन बॉर्डरलैंड’ अपनी तीसरा किस्त के साथ 25 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़े: Metro In Dino OTT Release: सारा-आदित्य की रोमांटिक-ड्रामा ओटीटी डेब्यू को तैयार, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >