Pradeep Sardana: जाने माने फिल्म समीक्षक प्रदीप सरदाना ‘रत्नश्री पुरस्कार’ से सम्मानित, जानिए उनके बारे में सबकुछ

Pradeep Sardana: प्रदीप सरदाना एक अनुभवी पत्रकार और फिल्म, टीवी समीक्षक हैं. महज 13 साल की उम्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश किया. अब उन्हें ‘रत्नश्री पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है.

Pradeep Sardana: वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, लेखक, कवि और जाने माने फिल्म समीक्षक प्रदीप सरदाना को ‘रत्नश्री पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. राजधानी में आयोजित एक भव्य समारोह में सरदाना को यह सम्मान ‘राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय’ के पूर्व निदेशक और वर्तमान में ‘गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी’ के निदेशक दिनेश खन्ना ने प्रदान किया. उनको यह सम्मान लेखन, पत्रकारिता, काव्य, कला एवं फिल्म क्षेत्र में किए गए उनके असाधारण कार्यों के लिए दिया गया है.


प्रदीप सरदाना ‘रत्नश्री पुरस्कार’ से सम्मानित
दिनेश खन्ना ने इस मौके पर कहा, प्रदीप सरदाना जी विगत 45 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता, साहित्य और कला संस्कृति के साथ फिल्म समीक्षक और फिल्म इतिहासकार के रूप में जो कार्य कर रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है. राजनीति, साहित्य, सिनेमा,कला संस्कृति और सामाजिक और सामायिक विषयों पर उनका लेखन अद्भभुत है.


13 साल की उम्र से कर रहे हैं काम
अब तक अनेक पुरस्कारों से पुरस्कृत प्रदीप सरदाना देश के सबसे कम उम्र के संपादक और देश में टेलीविजन पत्रकारिता के जनक भी हैं. साथ ही देश के 5 बड़े राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर 4 दिन में 52 घंटे लाइव रहने का अनूठा रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है. प्रदीप सरदाना एक अनुभवी पत्रकार और फिल्म, टीवी समीक्षक हैं. महज 13 साल की उम्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश किया. भारत में टीवी पर पत्रकारिता में सबसे कम उम्र के संपादक और अग्रणी हैं. प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के साथ 40 वर्षों से अधिक समय से काम कर रहे हैं.

Also Read- Pankaj Udhas Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए गजल गायक पंकज उधास, अंतिम दर्शन में पहुंचे कई कलाकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >