Selena Gomez Engaged: सेलेना गोमेज ने बॉयफ्रेंड बेनी संग की सगाई, ड्रीमी प्रपोजल के साथ फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

Selena Gomez Engaged: हॉलीवुड एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने उस वक्त फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया, जब उन्होंने अपनी सगाई अनाउंस की. एक्ट्रेस ने डायमंड रिंग भी फ्लॉन्ट किया.

Selena Gomez Engaged: हॉलीवुड एक्ट्रेस सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको ने फाइनली अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है. कपल ने एक दूसरे संग सगाई कर ली. सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर करते हुए कुछ फोटोज शेयर की. जिसमें उन्हें डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया. सेलेना और बेनी साल 2023 से रिलेशनशिप में हैं.

सेलेना गोमेज ने की सगाई

सेलेना गोमेज की ओर से शेयर की गई फोटोज में उन्हें हीरे की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया. वहीं दूसरे तसवीर में एक्ट्रेस किसी पार्क में बैठी हैं और अपने रिंग को निहार रही है. अन्य फोटोज में कपल एक दूसरे संग रोमांटिक हो रहे हैं और किस कर रहे हैं. सेलेना ने तस्वीरों को एक खास कैप्शन के साथ शेयर किया. उन्होंने लिखा, ”फॉरएवर बिगेन्स नाउ.”

सेलेना की सगाई फोटोज पर नेटिजन्स ने दिया ये रिएक्शन

सेलेना को यूं खुश देख फैंस एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”बधाई हो प्रिय!! आप दोनों के लिए बहुत खुशी हो रही है!!” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”हमारे बचपन की क्रश.. फाइनली वो भी शादी करने जा रही है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”यह खूबसूरत है!!! ड्रीमी प्रपोजल.. बहुत बहुत बधाई हो, आपके लिए जीवन भर खुशियों की कामना करता हूं!” पीपल पत्रिका के अनुसार, गोमेज और ब्लैंको ने दिसंबर 2023 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया गया. उन्होंने कई इवेंट्स में भी साथ स्पॉट किया गया.

Also Read- भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में सजेगी सितारों की महफिल, जानें किस दिन होगा समारोह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >