Scam 2010- The Subrata Roy Saga: हंसल मेहता ‘स्कैम’ के तीसरे पार्ट में इस मुद्दे का करेंगे पर्दाफाश, शानदार टीजर हुआ रिलीज

Scam 2010- The Subrata Roy Saga: मशहूर डायरेक्टर और फिल्म निर्माता हंसल मेहता अपनी नई स्कैम सीरीज स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा के साथ एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने आ रहे हैं. निर्देशक ने पहले अपनी सीरीज स्कैम 1992 और स्कैम 2003 के लिए काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी.

Scam 2010- The Subrata Roy Saga: स्कैम 1992 और स्कैम 2003 के बाद हंसल मेहता स्कैम सीरीज के तीसरे सीजन के साथ वापस आ रहे हैं और इस बार उनके शो का सब्जेक्ट सुब्रत रॉय हैं और शो का नाम स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा है. हंसल ने अपने सोशल मीडिया पर इस वेब सीरीज की अनाउंसमेंट करते हुए एक टीजर जारी किया. जिसने फैंस को काफी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया. हालांकि सीरीज के स्टारकास्ट कौन होंगे, इसकी अभी घोषणा नहीं की गई है.


स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा का टीजर रिलीज
हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “Sc3m वापस आ गया है! स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा, जल्द ही @sonylivindia #Scam2010OnSonyLIV #Scam2010 पर आ रहा है.” यह सीरीज स्कैम फ्रैंचाइजी का तीसरा सीजन होगा. स्कैम 1992, जो हर्षद मेहता की कहानी थी, 2020 की सबसे बड़ी हिट सीरीज में से एक थी और प्रतीक गांधी की एक्टिंग को सभी ने काफी ज्यादा पसंद किया था. अब्दुल करीम तेलगी की कहानी स्कैम 2003 का निर्देशन जय मेहता ने किया था.

Read Also- अगर नहीं है घर में टीवी तो इन OTT प्लेटफॉर्म पर देखें अपने पॉपुलर सीरियल, लिस्ट में अनुपमा शामिल

Read Also- Mirzapur 3 की रिलीज से पहले इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख डालें पहले 2 सीजन, कालीन भैया-गुड्डु की यादें हो जाएंगी ताजा

Read Also- OTT पर इन सस्पेंस थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज को देख आ जाएगा मजा, रहस्य ऐसी जो हिला देगी दिमाग


स्कैम 2010 के बारे में
स्कैम 2010, सुब्रत रॉय की की कहानी है. 2000 के दशक की शुरुआत में, ग्लैमरस रॉय चिट-फंड हेरफेर से लेकर फर्जी निवेशकों तक के आरोपों के बवंडर में फंस गए, जिसके कारण अंततः 2014 में उनकी गिरफ्तारी हुई. इन-दिनों हंसल मेहता अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘गांधी’ बना रहे हैं, जिसमें प्रतीक गांधी महात्मा गांधी की भूमिका में हैं. तमल बंद्योपाध्याय की किताब, सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी पर आधारित, सोनी लिव सीरीज का निर्माण स्टूडियो नेक्स्ट के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा और हंसल द्वारा निर्देशित किया जाएगा.

Read Also- हनुमान चालीसा पढ़ने पर मजबूर कर देंगी OTT की ये 5 वेब सीरीज, कॉन्ज्यूरिंग-एनाबेला भी इसके आगे फेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >