Sardaar Ji 3 Box Office Collection: वर्ल्डवाइड ब्लॉकबस्टर बनी दिलजीत दोसांझ की फिल्म, पाकिस्तान में बनाया ये रिकॉर्ड

Sardaar Ji 3 Box Office Collection: दिलजीत दोसांझ और हनिया आमिर स्टारर सरदार जी 3, 27 जून को भारत को छोड़कर दुनिया भर में रिलीज हुई. हॉरर-कॉमेडी को पाकिस्तान में जबरदस्त ओपनिंग मिली है. दर्शकों ने इसे काफी अच्छा रिस्पांस दिया. मूवी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह सबसे अधिक कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म बन गई.

Sardaar Ji 3 Box Office Collection: पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 विवादों में घिर गई है, क्योंकि इसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर आलोचना हो रही है. यही वजह है कि मूवी को भारत में छोड़कर दुनियाभर में रिलीज किया गया है. मूवी पाकिस्तान में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. यह वहां सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है.

पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी सरदार जी 3

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरदार जी 3 ने पाकिस्तान में पहले दिन 3 करोड़ रुपये कमाए, जो देश में किसी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है. इसने 2016 में सलमान खान की सुल्तान की ओर से बनाए गए रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. भारत में आलोचनाओं का सामना करने के बावजूद, सरदार जी 3 पाकिस्तान में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. देश भर के थिएटर हाउसफुल चला रहे हैं.

दुनिया भर में पंजाबी फिल्म के लिए तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बनी सरदार जी 3

सरदार जी 3, कैरी ऑन जट्टा और जट्ट एंड जूलियट 3 के बाद, दुनिया भर में पंजाबी फिल्म के लिए तीसरा सबसे अच्छा ओपनिंग डे था, हालांकि पाकिस्तान के चार्ट में टॉप पर रहा. लोकप्रिय फ्रैंचाइज का तीसरे भाग वीकेंड में और भी ज्यादा कमाई करेगी. सरदार जी 3 को पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है, खासकर अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद.

दिलजीत दोसांझ ने शेयर की ये फोटो

हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पाकिस्तान के एक थिएटर के अंदर सरदार जी 3 को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया शामिल थी. दिलचस्प बात यह है कि गायक-अभिनेता की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में हनिया स्क्रीन पर दिखाई दे रही हैं. उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें वह फिल्म के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को गर्व से दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं. दिलजीत को अपने देश भारत में बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan ने ऐश्वर्या राय से अलग होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कुछ बोलूंगा तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >