Sara Tendulkar: गोवा की सड़कों पर हाथ में बीयर लिए दिखीं सारा तेंदुलकर, इंटरनेट पर मचा बवाल

Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इनदिनों गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके हाथ में बीयर की बोतल दिख रही है. हाथ में बीयर की बोतल देखकर लोग सारा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर भले ही क्रिकेट से रिटायर हो चुके हों, लेकिन उनका नाम और उनका परिवार आज भी लाइमलाइट में रहता है. खासकर उनकी बेटी सारा तेंदुलकर, जिनकी हर एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जब सारा के गोवा वेकेशन का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया.

लोगों की नजर बीयर की बोतल पर टिकी

इन दिनों सारा तेंदुलकर गोवा में छुट्टियां मना रही हैं. इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में सारा गोवा की सड़कों पर अपने दोस्तों के साथ आराम से घूमती नजर आ रही हैं. उन्होंने लाल रंग की फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई है, जो उन पर काफी जच रही है. लेकिन लोगों की नजर सबसे ज्यादा उनके हाथ में पकड़ी बीयर की बोतल पर जा टिकी, जिसे देखकर वीडियो चर्चा में आ गया.

अपने करीबी दोस्तों के साथ दिखीं सारा

इस वायरल क्लिप में सारा अपने करीबी दोस्तों के साथ दिखती हैं, जिनमें गोवा के मशहूर आर्टिस्ट सिद्धार्थ केरकर और उनकी होने वाली भाभी सानिया चंदोक भी शामिल हैं. सारा का लुक काफी सिंपल, कंफर्टेबल और बिल्कुल वेकेशन वाइब वाला है. बिना किसी तामझाम के उनका यह स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है और उनकी सादगी साफ झलकती है.

कुछ लोगों ने सारा को किया ट्रोल

बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी राह चलते शख्स ने अपने फोन से रिकॉर्ड किया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. कुछ लोगों ने पब्लिक प्लेस पर बीयर की बोतल के साथ दिखने को लेकर सारा को ट्रोल किया, जबकि कई यूजर्स उनके सपोर्ट में उतर आए. लोगों का कहना है कि सारा एक बालिग हैं, अपनी पर्सनल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं और उन्हें अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का पूरा हक है.

यह भी पढ़ें: Tabu Daughter: सिंगल तब्बू की बेटी आखिर है कौन? 28 साल पुराना कनेक्शन आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >