Sara Tendulkar Boyfriend: इस बॉलीवुड स्टार के प्यार में पड़ी सचिन तेंदुलकर की लाडली, नाम जान लगेगा झटका

Sara Tendulkar Boyfriend: बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन नए कपल बनते रहते हैं. एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम अब सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ रहा है. कहा जा रहा है कि कपल कथित तौर पर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि स्टार्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया.

Sara Tendulkar Boyfriend: बॉलीवुड में इन-दिनों एक नए रिश्ते की चर्चा जोरों पर है. खबरों के मुताबिक, एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को कई बार साथ देखा गया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये बी-टाउन के नए कपल हो सकते हैं. सिद्धांत अपनी शानदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं, वहीं सारा अपनी ग्लैमरस अदाओं को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं.

बी-टाउन के नए कपल बने सिद्धांत चतुर्वेदी और सारा तेंदुलकर

फिल्मफेयर को करीबी सूत्र ने बताया, “सिद्धांत और सारा की दोस्ती के अभी शुरुआती दिन हैं, लेकिन दोनों के बीच केमिस्ट्री की बहुत अच्छी है. वे एक-दूसरे की कंपनी को एंजॉय करते हैं और साथ में काफी कंफर्टेबल हैं. धीरे-धीरे वह अपने रिश्ते को अच्छा बनाने की कोशिश कर रहे हैं.”

सिद्धांत और सारा का पहले इनके साथ जुड़ चुका है नाम

सिद्धांत के बारे में पहले यह अफवाह थी कि वह अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ रिलेशनशिप में हैं. हालांकि सिद्धांत और नव्या ने कभी रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया. दूसरी ओर, सारा तेंदुलकर का नाम पहले क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता था. उनके सोशल मीडिया पोस्ट और कभी-कभार साथ नजर आने से उनके रिश्ते पर चर्चा होती थी. सारा अली खान ने भी कॉफी विद करण में कहा था कि मैं वो सारा नहीं हूं, जिसका नाम आप शुभमन संग जोड़ रहे हैं.

सिद्धांत चतुर्वेदी इस फिल्म में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सिद्धांत चतुर्वेदी का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. गली बॉय में अपनी ब्रेकआउट भूमिका के लिए क्रिटिक्स से तारीफ पाने के बाद उनके करियर में अच्छा बुस्ट आया. हालांकि, उनकी हालिया फिल्म, युधरा, बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. वह त्रिप्ति डिमरी के साथ धड़क 2 की रिलीज के लिए तैयार हैं. यह एक रोमांटिक फिल्म होगी.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office: ब्लॉकबस्टर की राह पर अजय देवगन की रेड 2, इन टॉप फिल्मों के रिकॉर्ड को पलभर में तोड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >