‘तू चीज लाजवाब’ गाने पर Sapna Choudhary का जबरदस्त डांस, ठुमके देख फैंस के उड़े होश

Sapna Choudhary हरियाणा की सुपरस्टार है, जिन्हें देसी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है. सपना के हर जगह भारी तादाद में फैंस हैं.

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. सपना हरियाणा की सुपरस्टार है, जिन्हें देसी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है. सपना के हर जगह भारी तादाद में फैंस हैं. ऐसे में उनका एक पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना ‘तू चीज़ लाजवाब’ हरियाणवी गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं.

Also Read: Lockdown के बीच Sapna Choudhary का नया गाना रिलीज, देखें ‘गजबन छोरी’ का धमाकेदार VIDEO

सपना वायरल वीडियो में हरियाणवी सुपरहिट गाना तू चीज लाजबाब में ठुमके लगा रही हैं. वीडियो में उनके एक्सप्रेशन काफी लाजवाब हैं. इस वीडियो को अब तक 9 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सपना के ठुमको को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी. उनके चाहने वाले इस दौरान उनके डांस को अपने मोबाइल फोन में कैद कर रहे थे.

इस वीडियो में सपना चौधरी ने काले रंग का सलवार शूट पहना हुआ है, जिसमें वो काफी कहर ढा रही है. वीडियो में वह हमेशा की तरह अपने कई सारे सिग्नेचर स्टेप्स भी करती दिखीं. सपना चौधरी के इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है.

गाने की शुरुआत होती है सपना के इंट्रोडक्शन के साथ. इसके बाद एमडी, सपना को देखता हैं और देखते ही दिल हार बैठता है. गाने के बोल है ‘मेरे दिल पर लिख दिया नाम गजबन छोरी ने, मेरी बहू बना दे राम रे गजबन छोरी ने’. जैसे गाने के बोल हैं गाना भी बिल्कुल वैसा ही फिल्माया गया है. एमडी सपना के प्यार में पागल हो जातें और उन्हें हर तरह से इम्प्रेस करने की कोशिश करते हैं. आखिर में सपना मान जाती हैं और एमडी को हां कर देती हैं.

गौरतलब है कि हाल ही में सपना चौधरी का गाना बलम ऑल्टो, लुटेरा और शूटर भी रिलीज हुआ था जिसने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया. सपना चौधरी को हरियाणा की अनारकली भी कहा जाता है जो कि आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >