Sapna Choudhary Video: 'बोल रसीले' गाने पर जमकर नाची सपना चौधरी, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के डांस वीडियो के लोग दीवाने हैं. जब सपना स्टेज पर डांस करती है तो उनके चाहने वालों के होश उड़ जाते है. लोगों में उनके वीडियो का जमकर क्रेज़ है, इसलिए इन दिनों ये वीडियोज खूब देखे जा रहे है. हाल ही में सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वो 'तेरे बोल रसीले' गाने पर जमकर डांस कर रही है.

Sapna Choudhary Dance Video: सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के डांस वीडियो के लोग दीवाने हैं. जब सपना स्टेज पर डांस करती है तो उनके चाहने वालों के होश उड़ जाते है. लोगों में उनके वीडियो का जमकर क्रेज़ है, इसलिए इन दिनों ये वीडियोज खूब देखे जा रहे है. हाल ही में सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वो ‘तेरे बोल रसीले’ गाने पर जमकर डांस कर रही है.

यूट्यूब पर सपना चौधरी का गाना ‘तेरे बोल रसीले’ पर डांस वीडियो खूब धमाल मचा रहा है. इसमें सपना ने कमाल का डांस किया है. गाने में उन्होंने आरेंज कलर का सूट पहना हुआ है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही है. अब तक इस गाने को 6,111,149 व्यूज मिल चुका है.

सपना चौधरी को देसी क्‍वीन के नाम से भी जाना जाता है. वीडियो में उनके डांस स्‍टेप्‍स भी कमाल के लग रहे हैं. इस गाने वह शानदार डांस कर रही हैं और उनके एक्‍सप्रेशन भी कमाल के हैं. बता दें कि जब वो डांस करती है तो देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग जाती है.

Also Read: Sapna Choudhary Video : ‘तेरी लत लग जागी’ गाने पर सपना चौधरी ने किया धांसू डांस, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

सपना चौधरी बिग बॉस 11 में इंट्री की और पूरे देश में फेमस हो गई. वे बिग बॉस में ज्‍यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्‍होंने एक ऊंचाई को छू लिया. इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई. सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्‍ग में काम किया है. सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं.

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >