‘इंग्लिश मीडियम’ पर Sapna Chaudhary का कहर डांस Video, आप भी देखें

Sapna Chaudhary जब स्टेज पर आती है तो लोगों के होश उड़ जाते है. सपना के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचाते है. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है.

Sapna Choudhary song: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary ) जब स्टेज पर आती है तो लोगों के होश उड़ जाते है. सपना के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचाते है. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. अब इस लॉकडाउन में सपना का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है. इस गाने का नाम है इंग्लिश मीडियम, जिसपर वो जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही है.

Also Read: जबर भरोटा गाने पर Sapna Choudhary कर रही थी डांस, तभी दर्शकों ने कर डाली पैसों की बारिश, VIDEO

इस वीडियो में सपना के जबरदस्त डांस मूव्स के साथ-साथ अदाएं भी देखने लायक हैं. सपना दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेन करती हुई नजर आ रही हैं. विडियो में सपना चौधरी पिंक कलर के सूट में लटके झटके दिखाती हुई नजर आ रही हैं. उनकी इस परफॉर्मेस को सपना चौधरी के चाहने वाले पसंद कर रहे हैं.

सपना चौधरी के वायरल हो रहे गाने ‘इंग्लिश मीडियम’ फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इसमें सपना ने बिंदास डांस किया है. सपना गाने में अपने कातिलाना डांस से दर्शकों को दिवाना बना दिया हैं. सपना के डांस को देख लोग फुल एंजॉय कर रहे हैं. वीडियो में आप देख पाएंगे की उनका डांस देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी है.

Also Read: Lockdown के बीच Sapna Choudhary का नया गाना रिलीज, देखें ‘गजबन छोरी’ का धमाकेदार VIDEO

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >