Santy Sharma ने फिर मचाई धूम, ‘Fake Stars’ में दिखाया हार्डकोर रैप स्टाइल, सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

Santy Sharma New Song: हाउसफुल 5 से प्लेबैक डेब्यू करने वाले भारतीय रैपर और सिंगर सेंटी शर्मा का नया गाना फेक स्टार्स इस समय इंस्टाग्राम रील्स पर काफी ट्रेंड कर रहा है. ‘Fake Stars’ को सेंटी शर्मा ने खुद लिखा, कंपोज किया और गाया भी है. इसका उद्देश्य उन खुद को स्टार समझने वाले लोगों और नकली गैंगस्टर्स को एक्सपोज़ करना है जो रैप कल्चर को दिखावे का जरिया बना रहे हैं.

Santy Sharma New Song: हाउसफुल 5 से प्लेबैक डेब्यू करने वाले भारतीय रैपर और सिंगर सेंटी शर्मा (Santy Sharma) का नया गाना “फेक स्टार्स” इस समय इंस्टाग्राम रील्स पर ट्रेंड कर रहा है. यह ट्रैक उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई एल्बम “Reborn” का हिस्सा है और इसकी आक्रामक टोन, तथ्यात्मक बार्स और देसी हिप-हॉप में फैलते नकली गैंगस्टर कल्चर पर की गई तीखी टिप्पणी के लिए सुर्खियों में है. “Fake Stars” को सेंटी शर्मा ने खुद लिखा, कंपोज किया और गाया है. इसका उद्देश्य उन खुद को स्टार समझने वाले लोगों और नकली गैंगस्टर्स को एक्सपोज़ करना है जो रैप कल्चर को दिखावे का ज़रिया बना रहे हैं.

बढ़ रही है पॉपुलैरिटी

गाना यूट्यूब, स्पॉटिफाई समेत कई प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया है और इसका डिस्ट्रीब्यूशन Digital Yoog Media द्वारा किया गया है. हालांकि गाना पहले से अच्छा प्रदर्शन कर रहा था, लेकिन इंस्टाग्राम रील्स पर ट्रेंड होने के बाद इसकी पॉपुलैरिटी और भी बढ़ गई है. इससे पहले सेंटी शर्मा साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में एंथम ट्रैक गा चुके हैं, जो उनका बॉलीवुड प्लेबैक डेब्यू रहा.

Reborn में शामिल है 8 गाने

Reborn एल्बम में कुल आठ गाने शामिल हैं: Reborn, Fukara, Shehar Vich, Khone Do, Fake Stars, Dhokha, Sab Kuch Hi, और Baahon Mein 2.0. सेंटी ने बताया कि यह उनकी पहली सोलो एल्बम है जिस पर वे पिछले दो सालों से मेहनत कर रहे थे.

2016 में रिलीज किया पहला म्यूजिक वीडियो

सेंटी शर्मा का जन्म 9 सितंबर 1996 को रतलाम, मध्य प्रदेश में हुआ था. उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों से रैप लिखना शुरू किया और 2016 में अपने यूट्यूब चैनल पर पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज किया. अब तक वे 18 से ज्यादा गाने रिलीज कर चुके हैं और देसी हिप-हॉप के एक सशक्त आवाज़ के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं. हाल ही में उन्होंने Digital Yoog Media Production की घोषणा की है, जिसके तहत वे म्यूजिक एल्बम, वेब सीरीज, वेब फिल्म और अन्य डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूस करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >