AP Dhillon Kisses Tara Sutaria: भरी महफिल बॉयफ्रेंड के सामने AP ढिल्लों ने तारा सुतारिया को किया किस, रिएक्शन वायरल

AP Dhillon Kisses Tara Sutaria: मुंबई में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के दौरान तारा सुतारिया संग किस वाला मोमेंट जमकर वायरल हो रहा है. किसिंग मोमेंट के दौरान तारा के बॉयफ्रेंड वीर भी वहीं नीचे खड़े थे. वीर का रिएक्शन चर्चा का विषय बना हुआ है. पढे़ं पूरी खबर…

AP Dhillon Kisses Tara Sutaria: क्रिसमस का जश्न बॉलीवुड में भी पूरे जोश के साथ देखने को मिला. जहां कई सेलेब्स ने अपनी-अपनी पार्टी होस्ट की, वहीं कई सितारे मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में पहुंचे. इस कॉन्सर्ट में संजय दत्त जैसे दिग्गज सितारों की मौजूदगी ने माहौल और भी खास बना दिया. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रही एक्ट्रेस तारा सुतारिया, जिन्होंने स्टेज पर एपी ढिल्लों के साथ ऐसा पल शेयर किया कि हर कोई चौंक गया.

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में दी परफॉर्मेंस

एपी ढिल्लों इन दिनों अपने ‘One Of One’ टूर पर हैं और इसी कड़ी में 26 दिसंबर को उन्होंने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. हजारों फैंस की भीड़ के बीच बॉलीवुड और टीवी स्टार्स की मौजूदगी ने इस शाम को यादगार बना दिया. इसी दौरान तारा सुतारिया स्टेज पर पहुंचीं और एपी ढिल्लों के साथ मस्ती में झूमती नजर आईं.

बॉयफ्रेंड के सामने किया किस

परफॉर्मेंस के बीच दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और तभी एपी ढिल्लों ने तारा को किस कर लिया. यह पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. व्हाइट आउटफिट में एपी और ब्लैक ड्रेस में तारा की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है. किस के बाद एपी ढिल्लों तारा का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज के आगे ले जाते भी नजर आए. इस पूरे सीन में सबसे दिलचस्प रिएक्शन रहा तारा के बॉयफ्रेंड और एक्टर वीर पहाड़िया का. वीडियो में वीर थोड़े हैरान दिखे और साथ ही गाना गुनगुनाते भी नजर आए.

यह भी पढे़ं: Tanya Mittal Factory: तान्या की फैक्ट्री में बनता है गर्भनिरोधक/प्रोटेक्शन, ‘लेडी बॉस’ ने खुद किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >