Shanaya Kapoor Video : संजय कपूर की बेटी शनाया के डांस मूव्स बना देगें आपका दिन, यहां देखें वायरल वीडियो

Shanaya Kapoor Video : अभिनेता संजय कपूर बतौर अभिनेता कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हों, पर बतौर खलनायक उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी है. कयामत, कोई मेरे दिल से पूछे जैसी फिल्म में विलेन की भूमिका निभा चुके संजय कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इन दिनों संजय की बेटी शनाया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं. आपको बता दें शनाया ने बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है पर इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद किया जाता है.

अभिनेता संजय कपूर बतौर अभिनेता कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हों, पर बतौर खलनायक उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी है. कयामत, कोई मेरे दिल से पूछे जैसी फिल्म में विलेन की भूमिका निभा चुके संजय कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. इन दिनों संजय की बेटी शनाया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं. आपको बता दें शनाया ने बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है पर इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद किया जाता है. शनाया कपूर का यह वीडियो उनकी मम्मी महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब एक लाख से बी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके साथ ही फैंस भी शनाया कपूर के डांस को लेकर उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CJ8d-uWlkoE/?utm_source=ig_embed

जल्द ही बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं शनाया

शनाया बॉलीवुड बैकग्राउंड से आती हैं, पापा संजय कपूर अभिनेता हैं, बड़े चाचा अनिल कपूर भी मंझे हुए अभिनेता है, इसके अलावा उनके कजिन सोनम और अर्जुन की भी बॉलीवुड में अच्छी फैन फॉलोविंग हैं. कहा जा रहा है शनाया कपूर जल्द बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं. इसी वजह से शनाया की स्टाइलिश तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं यहीं नहीं इंस्टाग्राम पर शनाया कपूर के कई सारे फैन पेज भी हैं, जिनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं. शनाया के फैन पेज आए दिन उनकी फोटो, वीडियो वायरल करते रहते हैं.

https://www.instagram.com/p/CCORr6qBtVT/

शनाया कपूर ने जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था

अनन्या पांडे की तरह शनाया ने भी प्रिस्टीजियस ले बॉल डेस डेब्यूटेंट्स पेरिस में डेब्यू किया था. इसमें वह रेड कलर की ड्रेस में नजर आईं थी. इस ड्रेस में वह किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं. आने वाले समय में शनाया कपूर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में फिल्म इंडस्ट्री में काम करेंगी. गौरतलब है कि शनाया कपूर अपनी कजन जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. साथ ही एक इंटरव्यू के दौरान संजय कपूर ने इस बात को साफ कर दिया है कि वो बॉलीवुड के लिए तैयार हैं लेकिन अभी तक ऐसी कोई फिल्म नहीं मिली है.

https://www.instagram.com/p/B5lnVkdBmq6/

Posted By: Shaurya Punj

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >