Sanam Teri Kasam 2: मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- इंदर की कहानी अगले साल वैलेंटाइन पर…

Sanam Teri Kasam 2: सनम तेरी कसम के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने के बाद अब मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की घोषणा कर दी है. मेकर्स ने सनम तेरी कसम को लेकर अपडेट दिया है और कहा कि इसके गाने और कहानी तैयार हो गए हैं.

Sanam Teri Kasam 2: साल 2016 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा सनम तेरी कसम को जब दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, तो इसने कमाल कर दिया. फिल्म दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही. हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म ने चार दिन में 18 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. फिल्म ने अपने ओरिजनल लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया, जो सिर्फ 8 करोड़ रुपये था. इस बीच सनम तेरी कसम के दूसरे पार्ट को लेकर अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर दर्शक खुश हो जाएंगे. दूसरे पार्ट की कहानी रेडी है. मेकर्स ने रिवील किया कि दूसरा पार्ट आखिर कब रिलीज होगी.

सनम तेरी कसम 2 की कहानी हो चुकी है तैयार

फिल्म निर्माता राधिका राव और विनय सप्रू ने इंडिया फोरम से बातचीत में बताया कि पहला पार्ट लिखते समय स्टोरी की कल्पना दो पार्ट में की गई थी. दूसरा पार्ट तैयार है. विनय ने बताया, ”हमें पता है कि इंदर की कहानी कहां जा रही है इसके बाद. इसलिए आखिरी में वह उस पेड़ के पास जाता है और सुरु की आवाज उसके संवादों के साथ गूंजती है, जो आपको भाग 2 के लिए तैयार करती है.”

कब रिलीज होगी सनम तेरी कसम 2?

राधिका राव और विनय सप्रू ने सनम तेरी कसम पार्ट को लेकर कहा, ”हम पार्ट की स्किप्ट के साथ तैयार है, जो पहले से ही तैयार हो रखी है. तो अब तो इतना हो गया है कि पार्ट टू अगले वैलेंटाइन पर तो लाना ही पड़ेगा क्योंकि इस वैलेंटाइन पर हर किसी ने पार्ट वन देख ली. अगले वैलेंटाइन पर तो हमें दर्शकों के लिए इसे लाना ही होगा. इसके गाने भी लगभग तैयार हो चुके हैं हमारे पास. दिन लोगों ने सनम तेरी कसम पार्ट वन को प्यार दिया है, पार्ट टू लगभग पूरी हो चुकी है और ये पाइपलाइन में है.”

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Collection Day 4: नहीं किसी में दम, चौथे दिन भी सनम तेरी कसम ने मचाया गदर, जानें टोटल कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >