कॉमेडी‑मर्डर मिस्ट्री के फैन? ‘Sampradayini Suppini Suddapoosani’ की OTT रिलीज डेट नोट कर लें

Sampradayini Suppini Suddapoosani OTT Release Date: संप्रदायिनी सुप्पिनी सुद्दापूसानी फिल्म अब Netflix पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. रिलीज से पहले जानिए फिल्म की कहानी, कास्ट और क्यों यह क्राइम-कॉमेडी फिल्म देखने लायक है.

Sampradayini Suppini Suddapoosani OTT Release Date: शिवाजी और लाया की तेलुगु फिल्म ‘संप्रदायिनी सुप्पिनी सुद्दापूसानी’ 6 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. थिएटर में इसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. पहले खबर थी कि इसके OTT राइट्स ETV Win के पास हैं, लेकिन बाद में डील बदलकर Netflix के साथ हो गई. अब यह फिल्म 3 अप्रैल, 2026 से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है. ऐसे में आइये आपको इस क्राइम और कॉमेडी से भरपूर फिल्म की डिटेल्स बताते हैं.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी श्रीराम के आसपास घूमती है, जो एक ईमानदार पंचायत सेक्रेटरी है और गलत तरीके से पैसा कमाने से दूर रहता है. लेकिन उसकी पर्सनल लाइफ में शांति नहीं है. उसकी पत्नी उस पर जल्दी पैसे कमाने का दबाव डालती रहती है और उसका बेटा भी अक्सर परेशानी खड़ी कर देता है.

कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब एक पुलिस अफसर की उनके ही घर में हत्या हो जाती है. इसके बाद घर में घबराहट, राज छुपाने की कोशिश और कई अजीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं. साथ ही, बाहर से राजनीतिक दबाव भी बढ़ने लगता है.

कास्ट और एक्टिंग कैसी है?

फिल्म में शिवाजी और लाया ने बहुत अच्छा काम किया है. दोनों ने अपने किरदार को बहुत ही नेचुरल तरीके से निभाया है, जिससे कहानी और दिलचस्प लगती है. बाकी कलाकारों जैसे रोशन, धनराज, प्रिंस और शरथ लोहिताश्व ने भी अपने रोल ठीक तरह से निभाए हैं और फिल्म को सपोर्ट किया है.

फिल्म की खास बातें

डायरेक्टर सुधीर श्रीराम ने इस फिल्म को एक मर्डर मिस्ट्री के रूप में पेश किया है. फिल्म का पहला हिस्सा थोड़ा साधारण लगता है, लेकिन दूसरा हिस्सा ज्यादा मजेदार और दिलचस्प हो जाता है.

देखें या नहीं?

अगर आपको क्राइम, कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री वाली फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसमें सस्पेंस के साथ हल्की-फुल्की कॉमेडी भी है, जो आपको बोर नहीं होने देती.

यह भी पढ़ें: Thaai Kizhavi OTT Release Date: राधिका सरतकुमार की ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार, रिलीज डेट जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >