‘अपने बेटे को क्यों नहीं एक पैर पर खड़ा कर पाए ?’ भरे मंच पर बिग बी को लेकर ऐसा बोल गए समय रैना

Samay Raina: समय रैना का स्टैंडअप शो ‘स्टिल अलाइव’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अमिताभ बच्चन और केबीसी को लेकर किए गए उनके मजाक ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. साथ ही उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया विवाद पर भी खुलकर अपनी बात रखी है.

Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने नए स्टैंडअप शो ‘स्टिल अलाइव’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. इस शो के कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनका बेबाक और मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. खासतौर पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर किया गया उनका मजाक चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.

शो के दौरान समय रैना ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपने अनुभव को शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वे इस क्विज शो में पहुंचे थे, तो उन्होंने एक ऐसा झूठ बोला, जो अब वे खुलकर स्वीकार कर रहे हैं. समय ने कहा कि उन्होंने अमिताभ बच्चन से यह कहा था कि उनकी दादी उनकी बहुत बड़ी फैन हैं, जबकि असल में उनकी दादी का कई साल पहले ही निधन हो चुका था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस माहौल में खुद को ढालने के लिए उन्हें ऐसा कहना पड़ा.

KBC में अलग दिखने की थी तैयारी

समय रैना ने बताया कि वे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में एक अलग इमेज के साथ जाना चाहते थे. आमतौर पर अपने कंटेंट में शरारती और बोल्ड अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले समय ने वहां खुद को शांत और सुलझा हुआ दिखाने की कोशिश की. उनका मानना था कि ऐसा करने से लोग उन्हें एक वर्सेटाइल कलाकार के रूप में देखेंगे.

मन में आया मजाक, लेकिन नहीं कहा

शो में समय ने यह भी बताया कि उनके मन में अमिताभ बच्चन को लेकर एक मजाक आया था, लेकिन उन्होंने उसे शो में नहीं कहा. उनका मानना था कि अगर वे ऐसा बोलते, तो मामला बिगड़ सकता था. इसलिए उन्होंने अपनी सीमाओं को समझते हुए खुद को कंट्रोल किया और मंच की मर्यादा बनाए रखी.

रणवीर अल्लाहबादिया पर भी की खुलकर बात

अपने शो में समय रैना ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि जिस सवाल को लेकर विवाद हुआ था, वह एक बार नहीं बल्कि कई बार पूछा गया था. हालांकि, एडिटिंग के दौरान उन्होंने काफी हिस्से हटाए ताकि कंटेंट संतुलित रहे.

समय रैना का यह बेबाक और ईमानदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है कि उनके शो के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोग उनकी कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: त्रिशाकर मधु संग राकेश मिश्रा का धमाका, ‘Dermi Cool चाही’ हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >