Samay Raina का ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी के बाद बड़ा खुलासा, कहा- लगा था कहीं अमिताभ बच्चन की तरह कर्ज में न डूब जाऊं

Samay Raina ने अपने इंटरव्यू में बताया कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ कंट्रोवर्सी के बाद उन्हें भारी नुकसान हुआ और वह डर गए थे कि कर्ज में डूब सकते हैं. जानिए पूरा मामला.

Samay Raina ने हाल ही में अपने नए कॉमेडी स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ के बाद एक इंटरव्यू में अपनी पुरानी मुश्किलें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़ी कंट्रोवर्सी के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

समय रैना: “FD तोड़कर पैसे चुकाए”

समय रैना ने Dostcast के साथ बातचीत में बताया कि कंट्रोवर्सी के बाद उनके कई आने वाले एपिसोड बंद हो गए. कई ब्रांड और स्पॉन्सर ने भी साथ काम करना बंद कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें पहले ही कुछ पैसे मिले थे, जिन्हें उन्होंने बाद के लिए बचाकर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में रख दिया था. लेकिन हालात बिगड़ने के बाद उन्हें वह FD तोड़कर पैसे वापस करने पड़े.

प्रोजेक्ट्स और टूर भी हुए बंद

समय ने आगे बताया कि उनके कई एड शूट और प्रोजेक्ट्स भी रुक गए. एक बड़ा टूर डील भी पहले से साइन था, जिसमें पैसा एडवांस में मिल चुका था. लेकिन कंट्रोवर्सी के बाद वह भी खतरे में आ गया. उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें लग रहा था कि अब कोई भी ब्रांड उनके साथ काम नहीं करेगा.

कर्ज में डूबने का था सबसे बड़ा डर

समय रैना ने बताया कि उस समय उनका सबसे बड़ा डर था कि कहीं वह कर्ज में न फंस जाएं. उन्होंने खुलकर कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था जैसे उनका करियर खत्म हो सकता है. इसी दौरान उन्हें अमिताभ बच्चन के पुराने आर्थिक संकट की याद आई.

अमिताभ बच्चन के साथ क्या हुआ था?

अमिताभ बच्चन को 1990 के दशक के अंत में बहुत बड़ी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा था. उनकी कंपनी Amitabh Bachchan Corporation Limited (ABCL) बंद हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें भारी नुकसान हुआ. इस फेल कंपनी के चलते उन पर लगभग 90 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था. उस समय उनके खिलाफ कई कानूनी मामले भी चल रहे थे और कर्ज देने वाले लोग लगातार पैसे वापस मांग रहे थे. हालात इतने खराब हो गए थे कि खबरें यह तक आईं कि वह अपना घर भी खो सकते थे. यह उनके करियर का सबसे मुश्किल समय माना जाता है

यह भी पढ़ें: क्या ‘द कपिल शर्मा शो’ ने रोके फिल्मी ऑफर्स? Archana Puran Singh ने खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >