समय-समय की बात है! कभी Cyber Cell के रडार पर थे Samay Raina, अब CM Fadnavis ने किया सम्मान, फैंस बोले- ‘Comeback हो तो ऐसा’

Samay Raina को CM Devendra Fadnavis ने Maharashtra Cyber के कार्यक्रम में सम्मानित किया. कभी Cyber Cell से जुड़े विवादों में रहे Samay के इस नए अंदाज को फैंस उनका comeback बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी मजेदार reactions की बाढ़ है.

कभी विवादों की वजह से सुर्खियों में रहे Samay Raina अब एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार कहानी का रंग बिल्कुल अलग है. Maharashtra Cyber से जुड़े एक इवेंट में मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने Samay Raina को सम्मानित किया. मंच पर समय ने अपने पुराने Cyber Cell connection को भी मजाकिया अंदाज में याद किया और कहा, "मेरा और Cyber Cell का रिश्ता बहुत पुराना है."

इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा है. खासकर समय के फैंस इसे उनके कमबैक के तौर पर देख रहे हैं. वजह भी दिलचस्प है. जिस कमिडियन का नाम कभी Maharashtra Cyber की कार्रवाई और India's Got Latent controversy के साथ जुड़ा था, वही अब Cyber awareness campaign का हिस्सा बनकर उसी मंच पर सम्मान हासिल करता नजर आया.

'समय-समय की बात है' ने बदल दिया पूरा सीन

Samay Raina के लिए यह सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उनके फैंस के लिए एक ऐसा मोमंट बन गया है, जिसमें उनकी पुरानी controversy और वर्तमान तस्वीर एक साथ दिखाई देती है.

कार्यक्रम के दौरान Samay ने कहा कि उनका और Maharashtra Cyber का रिश्ता काफी पुराना है. उन्होंने Cyber Cell की 1930 helpline को लेकर भी मजाक किया और बताया कि यह नंबर उनके फोन में saved है, क्योंकि वहां से उन्हें अक्सर कॉल्स आते रहते हैं.

अपने इसी ह्यूमर की वजह से पहचाने जाने वाले समय यहां भी पुराने विवाद को लेकर सफाई देने के बजाय अपने ही अंदाज में पंच लाइन बना दी. सोशल मीडिया पर इसी वजह से उनके फैंस इसे उनकी वापसी का संकेत मान रहे हैं.


CM Fadnavis के हाथों सम्मान, फैंस ने कहा- 'Comeback हो तो ऐसा'

सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद Samay Raina के supporters के बीच एक अलग तरह की excitement देखने को मिला. कई fans के लिए यह मोमंट इसलिए खास है क्योंकि लंबे समय तक controversy के केंद्र में रहने के बाद Samay अब एक public awareness campaign का चेहरा बने नजर आए.

सोशल मीडिया पर उनकी वापसी को लेकर funny reactions भी देखने को मिले. कुछ यूजर्स ने उनके Cyber Cell connection को लेकर jokes किए, तो कुछ ने इस पूरे घटनाक्रम को irony बताया. यानी Samay के fans के लिए कहानी का सबसे मजेदार हिस्सा यही रहा कि "जिससे कभी पंगा हुआ, उसी के साथ मंच साझा कर सम्मान मिल गया."

एक fan के नजरिए से देखें तो यह वाकई ऐसा comeback moment है, जिसमें Samay की comedy वाली personality भी कायम है और उनकी public image भी एक नए मोड़ पर दिखाई दे रही है.

Cyber Cell के campaign का हिस्सा बने Samay

दरअसल, Maharashtra Cyber ने cyber fraud के खिलाफ awareness बढ़ाने के लिए एक campaign शुरू किया है. कार्यक्रम में 'Digital Arrest' नाम की short film और '1930 Maharashtra Cyber Anthem' भी लॉन्च किया गया.

इस campaign में entertainment industry के कई बड़े चेहरे जुड़े हैं. Samay Raina भी इसका हिस्सा बने. कार्यक्रम में Ashish Vidyarthi, Pankaj Tripathi, Sharad Kelkar, Sonali Bendre, Javed Jaffrey और Sunidhi Chauhan समेत कई कलाकारों ने cyber safety का संदेश देने में योगदान दिया.

मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने इस दौरान कलाकारों को सम्मानित किया और लोगों से cyber fraud के मामलों में सावधान रहने की अपील की. खासतौर पर 'digital arrest' जैसे scams से बचने और जरूरत पड़ने पर 1930 helpline पर संपर्क करने का संदेश दिया गया.

India's Got Latent विवाद के बाद बदली तस्वीर?

Samay Raina की मौजूदा तस्वीर को उनके पिछले विवाद से अलग करके देखना मुश्किल है. India's Got Latent से जुड़े विवाद के बाद उनका नाम Maharashtra Cyber की जांच के संदर्भ में खूब चर्चा में रहा था. बाद में Samay ने अपने शो और सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरीं.

अब वही Samay Cyber awareness campaign में दिखाई दे रहे हैं. यही वजह है कि इस पूरे event ने सिर्फ एक felicitation ceremony से ज्यादा attention हासिल किया.

दिलचस्प बात यह है कि Samay ने खुद भी इस irony को समझा और उसे अपने humour का हिस्सा बना लिया. यही शायद उनके fans को सबसे ज्यादा पसंद आया.

'समय-समय की बात है' क्यों बना चर्चा का मुद्दा?

Samay Raina के इस latest update को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा उनके सम्मान की नहीं, बल्कि उस सफर की हो रही है जो controversy से awareness campaign तक पहुंचा है.

एक तरफ कभी Cyber Cell से जुड़े सवालों के कारण headlines में आए Samay हैं और दूसरी तरफ अब वही Cyber Cell उन्हें cyber crime awareness के लिए सम्मानित कर रहा है. इस contrast ने सोशल मीडिया को jokes और memes के लिए पूरा material दे दिया है.

ये भी पढ़ें- 'Phool Aur Kaante’ में दो बाइक पर Ajay की एंट्री सिर्फ Stunt नहीं थी, Kuku Kohli का सबसे बड़ा Gamble था



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा वर्मा

Neha Verma is an entertainment journalist with over 11 years of experience in Bollywood and digital journalism. She has worked with leading media brands including Aaj Tak, Navbharat Times and Dainik Jagran, reporting on celebrities, films, television and the wider entertainment industry. Known for her exclusive stories and breaking news coverage, she has worked in both Delhi and Mumbai. She currently heads the Entertainment section at Prabhat Khabar Digital.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >