सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस और फिल्ममेकर राज निदिमोरू अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. दोनों ने दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था और जून 2026 में प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की. अब सामंथा ने बताया है कि मां बनने की खबर उनके लिए बिल्कुल अचानक आई थी.
बच्चे नहीं होंगे तो भी दोनों थे तैयार
सामंथा ने हॉलीवुड रिपोर्टर से बातचीत में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कहा कि एक समय पर वह इस बात को लेकर सहज हो गई थीं कि शायद उनके बच्चे न हों. उन्होंने बताया कि वह और राज दोनों इस सोच के साथ ठीक थे. उन्हें लगता था कि शायद उनके बच्चे हों और शायद न हों. वह दोनों ही परिस्थितियों को स्वीकार करने के लिए तैयार थीं. इसलिए जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो यह उनके लिए किसी सरप्राइज जैसा था.
शूटिंग के दौरान चला प्रेग्नेंसी का पता
सामंथा को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में उस समय पता चला, जब वह अपनी फिल्म के गाने ‘थस्सडिया’ की शूटिंग कर रही थीं. वह गाने के लिए डांस स्टेप्स कर रही थीं और इसी दौरान उन्हें तबीयत खराब हुई. इसके बाद उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला. सामंथा ने बताया कि वह अपनी जिंदगी में आने वाले इस बड़े बदलाव को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं.
ये भी पढ़ें: Maa Inti Bangaaram OTT: हिंदी में आ रही सामंथा की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
शूटिंग के दौरान टीम ने रखी खास सावधानी
फिल्म की निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने भी बताया कि सामंथा को गाने की शूटिंग के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था. उस समय फिल्म के ज्यादातर एक्शन हिस्से पूरे हो चुके थे, जबकि कार चेज का एक हिस्सा बाकी था. प्रेग्नेंसी की जानकारी मिलने के बाद शूटिंग के दौरान सामंथा का खास ख्याल रखा गया. उन्हें बीच-बीच में ब्रेक दिए गए और तेज धूप में ज्यादा देर तक शूटिंग करने से बचाया गया.
राज निदिमोरू संग ऐसे शुरू हुई थी कहानी
सामंथा और राज निदिमोरू ने वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में साथ काम किया था, जो 2024 में रिलीज हुई थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें सामने आने लगी थीं. हालांकि दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की. दिसंबर 2025 में दोनों ने कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में एक योगिक समारोह के दौरान अपने रिश्ते को आधिकारिक किया. इसके बाद दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे.
नगा चैतन्य से तलाक के बाद बदली जिंदगी
सामंथा रूथ प्रभु की निजी जिंदगी भी लंबे समय से चर्चा में रही है. उन्होंने अभिनेता नगा चैतन्य से शादी की थी. दोनों ने 2021 में अलग होने का ऐलान किया था. इसके बाद सामंथा ने अपने करियर और निजी जिंदगी पर ध्यान देना जारी रखा.
ये भी पढ़ें: सामंथा रुथ प्रभु ने पति राज संग शेयर कीं वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें, ‘सिर्फ हम’ ने खींचा ध्यान
