Samantha Ruth Prabhu ने यूट्यूब चैनल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया, वकील को भी भेजा नोटिस

साउथ की जानीमानी एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु जिन्होंने हाल ही में अक्किनेनी नागा चैतन्य से अलग होने की घोषणा की थी. अब उन्होंने कुछ YouTube चैनलों के खिलाफ अपने बारे नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री स्ट्रीमिंग के लिए मानहानि के मामले दर्ज किए हैं.

साउथ की जानीमानी एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu ) जिन्होंने हाल ही में अक्किनेनी नागा चैतन्य से अलग होने की घोषणा की थी. अब उन्होंने कुछ YouTube चैनलों के खिलाफ अपने बारे नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री स्ट्रीमिंग के लिए मानहानि के मामले दर्ज किए हैं. तेलुगु के पॉपुलर टीवी और कुछ और YouTube चैनलों को सामंथा से उनके संबंधित चैनलों पर उनकी छवि को बदनाम करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा गया है. साथ ही सामंथा ने स्पष्ट रूप से वेंकट राव नाम के एक वकील के खिलाफ कानूनी नोटिस दायर किया है, जिसने कथित तौर पर सामंथा के मैरिड लाईफ के बारे में बात की थी और आरोप लगाया था कि उनके अफेयर्स थे.

बता दें कि, नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा लगातार चर्चा में हैं, जबकि इंटरनेट बुलियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है. इन नकारात्मकता खबरों के बीच, सामंथा ने पर्सनल नोट जारी किया था जिसमें उन्होंने दूसरों को खुद से दूर रहने के लिए कहा था.

वहीं सामंथा हाल ही में सुकून के पल बिताने के लिए ऋषिकेश रवाना हुईं हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने खूबसूरत वेकेशन स्पॉट की तस्वीरें शेयर की हैं. सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ऋषिकेश के एक आश्रम की तसवीरें शेयर की थी. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा था, “हम जिस खुशी की तलाश कर रहे हैं वह हमारे अंदर है. हमारे भीतर आनंद का एक फव्वारा है, जिसकी एक बूंद भी हमें पूरी तरह से नशा करने और हमारे दुख और दर्द को पूरी तरह से खत्म करने के लिए काफी है.”

Also Read: शिल्पा शिंदे ने जब प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ किया था चौंकाने वाला खुलासा! लगाये थे कई गंभीर आरोप

गौरतलब है कि हाल ही में सामंथा अक्किनेनी ने नागा से अलग होने की घोषणा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि, हमारे सारे शुभचिंतकों को. बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैय ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है. हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी. जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >