Samantha Prabhu ने नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अब फर्क बिल्कुल…

Samantha Ruth Prabhu On Naga Chaitanya Dating Rumours: समांथा रुथ प्रभु संग तलाक के बाद नागा चैतन्य का शोभिता धुलिपाला के साथ डेटिंग की अफवाहें चलने लगी. बीते दिनों दोनों स्टार्स की डिनर डेट की तसवीरें वायरल हुई. अब समांथा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

साउथ की फेमस अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने अपने एक्स हसबेंड नागा चैतन्य के अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला को डेट करने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि बीते दिनों एक रेस्टोरेंट में चैतन्य और शोभिता की साथ में डिनर करते हुए एक पुरानी तस्वीर वायरल हो गई, जिसके बाद क्या था दोनों स्टार्स के अफेयर की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई. दरअसल तसवीर में नागा चैतन्य ने एक शेफ के साथ तस्वीर खिंचवाई, जबकि शोभिता उनके पीछे एक टेबल पर बैठी नजर आईं. अब समांथा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

नागा चैतन्य के डेटिंग रूमर्स पर समांथा ने तोड़ी चुप्पी

द सियासत डेली से बात करते हुए समांथा ने कहा, “मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किसके साथ रिलेशनशिप में है, जो लोग प्यार का मूल्य नहीं जानते हैं, वे कितने भी लोगों को डेट करें, उनकी आंखों में आंसू आ ही जाएंगे. कम से कम उस लड़की को तो खुश रहना चाहिए. अगर वह अपना व्यवहार बदल लेता है और लड़की को चोट पहुंचाए बिना उसकी देखभाल करता है, तो यह सभी के लिए अच्छा होगा.”

समांथा और नागा ने 2017 में की थी शादी

समांथा ने अक्टूबर 2017 में नागा चैतन्य के साथ शादी की थी. दोनों ने अक्टूबर 2021 में अलग होने की घोषणा की. उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बयान जारी किए. जिसमें लिखा, ”हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए… बहुत विचार-विमर्श और विचार के बाद चाई और मैंने अपने-अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है.”स्टार्स ने यह भी कहा था, ”हम एक दशक से अधिक की दोस्ती के लिए भाग्यशाली हैं जो हमारे रिश्ते का मूल था और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा. हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे इस कठिन समय में हमारा समर्थन करें और हमें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक गोपनीयता प्रदान करें. आपके समर्थन के लिए धन्यवाद.”

Also Read: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस दिन करेंगे सगाई! तैयारियों में जुटे परिवार के लोग, यहां जानें इनसाइड डिटेल्स
इन फिल्मों में दिखेंगी समांथा

वर्कफ्रंट की बात करें तो समांथा को वरुण धवन के साथ राज और डीके द्वारा बनाए गए गढ़ के भारतीय संस्करण में देखेंगे. सीरीज का निर्माण D2R फिल्म्स और अमेज़ॅन स्टूडियो द्वारा किया गया है. इसके अलावा, वह देव मोहन के साथ गुनशेखर द्वारा अभिनीत शाकुंतलम में दिखाई देंगी. यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. फिल्म तेलुगु, हिंदी और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी. वह एक आगामी रोमांटिक फिल्म खुशी में अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ भी दिखाई देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >