Video : सलमान खान की मूवी KKBKKJ का रांची के सिनेमाघरों में फर्स्ट डे फ्लॉप शो

4 साल बाद एक्टर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है. फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े और दक्षिण के स्टार वेंकटेश दग्गुबाती भी हैं. किसी का भाई किसी की जान 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है.

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ आज रिलीज हो गई. 4 साल बाद एक्टर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है. फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े और दक्षिण के स्टार वेंकटेश दग्गुबाती भी हैं. किसी का भाई किसी की जान 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है. जिसमें हर दिन 16,000 से ज्यादा शो होंगे. बता दें कि चार साल बाद ईद के मौके पर सलमान सिनेमाहॉल आ रहे हैं.

लेकिन राजधानी रांची के सिनेमाघरों में फर्स्ट डे फर्स्ट शो का उत्साह नहीं देखने को मिला. जो फैंस सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखा उन्हें मूवी बहुत पसंद आई. लेकिन फर्स्ट डे फर्स्ट शो वाला क्रेज देखने को नहीं मिला. हालांकि सिनेमाघरों के मालिकों का कहना है कि दर्शकों का मेला वीकेंड में जरूर लग सकता है.अबतक की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन तगड़ी कमाई कर सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपनिंग डे पर ये 15-20 करोड़ रुपये कमा सकती है. कई रिपोर्ट्स में 18-20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. सलमान खान के चाहने वाले थियेटरों के बाहर पटाखें जला कर भी सलमान खान की 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी का जश्न मना रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >