Salman Khan: 2 करोड़ दो नहीं तो जान से मार दूंगा… सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Salman Khan: सलमान खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही. जहां एक बार फिर भाईजान को जान से मारने की धमकी मिली है. अज्ञात कॉलर ने अभिनेता से 2 करोड़ की मांग भी की.

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. इस बार अज्ञात कॉलर ने 2 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी. मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मैसेज मिला, जिसमें चेतावनी दी गई कि अगर भुगतान नहीं किया गया तो अभिनेता की मौत हो जाएगी. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हा और जांच शुरू कर दी. बता दें कि एक दिन पहले ही सिद्दीकी और सलमान को धमकी देने वाले शख्स नोएडा से गिरफ्तार किया गया था.

इससे पहले भी सलमान खान को मिली है जान से मारने की धमकी

यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली हो. 18 अक्टूबर को सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसमें आरोपी ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी. मुंबई पुलिस ने जांच की तो उन्होंने स्मार्ट बनने की कोशिश करने वाले एक सब्जी बेचने वाले को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया. शुरुआती धमकी भरे संदेश में दावा किया गया था कि अगर सलमान ने जबरन वसूली की रकम नहीं चुकाई तो उनकी जान को खतरा है.

सलमान खान के घर हो चुकी है फायरिंग

2022 में भी अभिनेता को धमकी भरा पत्र उनके घर के पास एक बेंच पर मिला था. मार्च 2023 में सलमान को कथित तौर पर गोल्डी बरार की ओर से भेजा गया एक ईमेल भी मिला. 2024 में, दो अज्ञात लोगों ने नकली पहचान का उपयोग करके पनवेल में भाईजान के फार्महाउस में घुसपैठ करने का प्रयास किया था. इसके अलावा उनके घर के बाहर फायरिंग भी हुई थी. जिसके बाद एक्टर की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया.

Also Read- Salman Khan: खान परिवार की एक्स बहु ने सलमान के घरवालों के साथ रियूनियन पर दिया खास जवाब, कहा ‘वह हमेशा आपके साथ…’

Also Read- अगर Salman Khan ने काले हिरण का नहीं किया शिकार, तो क्यों लेकर आए थे चेकबुक, लॉरेंस बिश्नोई के भाई का खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >