Salman Khan के भांजे आहिल के साथ जैकलीन फर्नांडिस कर रही खूब मस्ती, Viral Video

Salman Khan जैकलिन का सलमान के भांजे आहिल शर्मा के साथ वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों बहुत प्यारे दिख रहे है.

कोरोना वायरस के कारण सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल फार्म हाउस पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. बीते दिनों सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडिस भी उनके साथ फार्म हाउस पर दिखी थी. अब जैकलिन का सलमान के भांजे आहिल शर्मा के साथ वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों बहुत प्यारे दिख रहे है. वहीं, फैंस को यह क्यूट वीडियो बेहद पसंद आ रहा है.

Also Read: फिल्म निर्माता करीम मोरानी की दोनों बेटियां Corona Positive, परिवार के लोगों को रखा गया अलग

इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडीस और आहिल साथ में दिख रहे है. जैकलीन और आहिल आइसक्रीम और ओरियो बिस्कुट एंजॉय करते नजर आते हैं. आहिल के हाथ में बिस्कुट है और जैकलीन के हाथ में इसमें दोनों बहुत क्यूट लग रहे है. गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण सलमान खान अपनी बहन की फैमिली संग पनवेल वाले फार्महाउस में ठहरे हैं. ऐसे में एक्ट्रेस जैकलीन भी यहां नजर आईं. यहीं से अर्पिता खान व आयुष शर्मा के बेटे आहिल का वीडियो फैंस को देखने को मिला है.

इससे पहले जैकलीन हाल ही में बादशाह संग गेंदा फूल सॉन्ग में नजर आई हैं. वहीं उससे पहले वह बिग बॉस 13 के रनरअप आसिम रियाज का साथ में ‘मेरे अंगने में’ गाने में नजर आई थीं.

वहीं, हाल ही में सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सोहेल खान के बेटे और अपने भतीजे निर्वान खान के साथ बैठे हैं. इस वीडियो की शुरुआत में ही सलमान खान कबूल करते हैं कि वो बुरी तरह डर गए हैं. सलमान खान इस वीडियो में कहते हैं कि ‘हम लोग यहां पर आए थे कुछ दिनों के लिए और अब हम यहीं पर हैं, तो हम लोग तो भई डर गए हैं. निर्वान सोहेल के बेटे हैं, इन्होंने अपने पिता को 3 हफ्तों से नहीं देखा और मैंने भी अपने पिता को तीन हफ्ते से नहीं देखा. हम लोग यहां पर हैं और मेरे पिता अकेले घर पर हैं’.

सलमान खान आगे कहते हैं, ‘आपको वो डायलॉग याद है? जो डर गया समझो मर गया…लेकिव वो यहां पर लागू नहीं होता. हम लोग डर गए और बड़ी बहादुरी से कह रहे हैं कि हम लोग डर गए हैं. आप लोग भी ज्यादा ब्रेव मत बनें.

इस पर निर्वान खान कहते हैं कि ‘बहादुरी दिखाने से बेहतर होगा कि आप सभी घर पर ही रहें. किसी भी तरह के कॉन्टेक्ट से बचें. मुझे लगता है कि जितना हम घर पर रहेंगे उतनी ही जल्दी ये सब ठीक होगा’. सलमान खान कहते हैं कि ‘जो डर गया समझो बच गया और उसने बहुत सारे लोगों को बचाया भी’.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >