Salman Khan Raksha Bandhan: माथे पर तिलक और कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां, सलमान का खास अंदाज हुआ वायरल

रक्षाबंधन के मौके पर सलमान खान अपनी बहन अलविरा खान के घर पहुंचे और पैपराजी को खुशी-खुशी अपनी कलाई पर बंधी राखियां दिखाईं. जानिए खान परिवार के इस खास सेलिब्रेशन और सलमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में.

Salman Khan Raksha Bandhan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी बहन अलविरा खान के घर परिवार के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. त्योहार के मौके पर सलमान अलविरा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया और घर से बाहर निकलते समय एक्टर ने पैपराजी के लिए पोज भी दिया. सलमान का राखी दिखाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जहां वह उन्हें अपनी कलाई पर बंधी राखियां खुशी से दिखाई देते हुए नजर आ रहे हैं. 

Salman Khan's Different Style on Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर सलमान का दिखा खास अंदाज

सलमान खान इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आए. उन्होंने मैरून रंग की टी-शर्ट, नीली जींस और काउबॉय हैट पहनी थी. हालांकि, उनके लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनकी कलाई पर बंधी कई रंग-बिरंगी राखियों ने खींचा. उनके माथे पर तिलक भी लगा हुआ था.

जब पैपराजी ने सलमान से उनकी राखियां दिखाने के लिए कहा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए अपनी कलाई आगे कर दी. इस दौरान वह काफी खुश नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सलमान के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

Salman Khan Hug Mother Halen: हेलेन को गले लगाते दिखे सलमान

रक्षाबंधन सेलिब्रेशन से जुड़े एक अन्य वीडियो में सलमान खान दिग्गज एक्ट्रेस हेलेन को गले लगाते हुए नजर आए. हेलेन भी अलविरा के घर पहुंची थीं. इसके अलावा सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान को भी इस मौके पर अलविरा के घर के बाहर देखा गया.

परिवार के साथ त्योहार मनाते हुए सलमान का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. रक्षाबंधन के मौके पर खान परिवार एक साथ नजर आया. यह भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान को मिली धमकी का सच आया सामने, गैंगस्टर नहीं, इस शातिर का था पूरा खेल

Who is Salman Khan's Sister Alvira Khan: कौन हैं सलमान खान की बहन अलविरा खान?

अलविरा खान, सलमान खान की सगी बहन हैं। वह सलीम खान और सलमा खान की बेटी हैं. अलविरा फैशन डिजाइनिंग और फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ी रही हैं. वह कई फिल्म प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं.

सलमान और अलवीरा, फोटो- इंस्टाग्राम

अलविरा खान की शादी एक्टर और प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री से हुई है. दोनों की शादी के बाद से ही अलविरा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कामों में सक्रिय रही हैं.

Salman Khan Work Front: इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. इनमें फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' भी शामिल है. इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' बताया गया था.

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई गलवान घाटी की झड़प की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। इसका निर्माण सलमान खान फिल्म्स कर रही है.

यह भी पढ़ें: कुकू कोहली के जाने से भावुक हुए सलमान खान, अरुणा ईरानी को दी हिम्मत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >