Salman Khan Car Collection: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के गैराज में मौजूद कारों को देख आप भी रह जाएंगे दंग!

बॉलीवुड के भाईजान सलमान ख़ान की कारों के प्रति दीवानगी किसी से छुपी नहीं है. उनके पास कई लग्ज़री कारें हैं जिनमें लैंबोर्गिनी, मर्सिडीज़-बेंज, अड्ड्रा और बीएमडब्ल्यू जैसी ब्रांड्स शामिल हैं. मगर आज हम सलमान खान के गैराज में मौजूद कुछ ऐसी कारों की बात करेंगे जो भाईजान के दिल के बेहद करीब है.

Rolce Royce Phantom 

Rolls Royce Phantom सलमान खान की सबसे पसंदीदा कारों में से एक है, इस कार की कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये है और ये अल लिमिटेड एडीशन कार है.

Toyota land Cruiser

सलमान खान के पास Toyota land Cruiser भी है, ये टोयोटा की पावरफुल गाड़ियों में गिनी जाती है. इसकी कीमत लगभग 1.41 करोड़ रुपए है, ये सलमान खान की सबसे पसंदीदा कार है.

Audi Rs7 

ऑडी उन कारों में शामिल है, जिसके लुक पर हर कोई फिदा हो जाता है. इस कार को हर कोई अपने घर लाना चाहता है, लेकिन कीमत इतनी ज्यादा है कि इससे सभी लोग अफोर्ड नहीं कर सकते हैं. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पास ऑडी के Audi RS7 मॉडल है. इस गाड़ी की कीमत 1.52 से 1.65 करोड़ रुपये के करीब है.

 Lexus LS

Lexus LS लुक और स्टाइल के लिए जाना जाता है. यह कार भी दबंग खान के कार कलेक्शन का हिस्सा है. कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1.77 करोड़ रुपए से शुरू होती है.

BMW X6 

भाईजान के कार कलेक्शन में BMW X6 मॉडल शामिल है. इस कार की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 94.15 लाख से 1.26 करोड़ रुपये के बीच है.

Also Read: Harshad Mehta Car Collection: हर्षद मेहता की Lexus LS400 जो बनी उसके पतन का कारण!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >