Sachin Shroff Net Worth: TMKOC के नए तारक मेहता एक एपिसोड के लिए लेते हैं इतनी फीस, जानें सचिन श्रॉफ की नेट वर्थ

Sachin Shroff Net Worth: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सचिन श्रॉफ को अब फैंस तारक मेहता के नाम से जानने लगे हैं. सचिन ने कई शोज में काम किया, लेकिन उन्हें पहचान तारक मेहता के किरदार ने दिलाई. चलिए आपको उनकी नेट वर्थ बताते हैं.

Sachin Shroff Net Worth: टीवी इंडस्ट्री में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जो अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं. सचिन श्रॉफ भी ऐसे ही कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने कई हिट शोज में काम किया है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नए तारक मेहता का किरदार निभाने के बाद उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई है. आइए जानते हैं सचिन श्रॉफ की कुल संपत्ति के बारे में.

सचिन श्रॉफ की कुल संपत्ति

सचिन श्रॉफ एक्टिंग और बिजनेस, दोनों से अच्छा पैसा कमाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 23 मिलियन डॉलर बताई जाती है। वे एक एपिसोड के लिए करीब 25 से 30 हजार रुपये चार्ज करते हैं. इसके अलावा, वह बिजनेस और निवेश से भी अच्छी कमाई करते हैं. उनके पास शानदार कारें और प्रॉपर्टीज भी हैं, जो उनकी शानदार लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं.

सचिन श्रॉफ ने इन शोज में किया है काम

सचिन श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. वह कई पॉपुलर शोज़ का हिस्सा रहे हैं, जिनमें बालिका वधू, सात फेरे, गंगा और हर घर कुछ कहता है जैसे हिट सीरियल शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों दसवीं और डबल एक्सएल में भी काम किया है. वह ओटीटी सीरीज आश्रम में भी नजर आए थे. हालांकि, उन्हें असली पहचान तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का रोल मिलने के बाद मिली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन का रियल एस्टेट में भी बिजनेस है.

सचिन श्रॉफ की निजी जिंदगी

सचिन श्रॉफ की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है. उन्होंने साल 2009 में टीवी एक्ट्रेस जूही परमार से शादी की थी, लेकिन 2015 में दोनों का तलाक हो गया. उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा है. साल 2023 में एक्टर ने चांदनी कोठी से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी.

यह भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में हो रही नयी एंट्री, महिला मंडली की वजह से गोकुलधाम सोसाइटी में आई नयी मुसीबत

यह भी पढ़ें– Anupama: अनुज का खून करने के बाद उसकी बेटी पर हमला करेगा राघव ? अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही राही

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >